सामग्री:-
  • बड़े टमाटर पके हुए 4 (½ इंच के टुकड़ों में कटा हुआ)
  • ताजा मोजरेला चीज़ 150 ग्राम 1/4 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ
  • ताजी तुलसी की पत्तियां 1/3 कप
  • एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल 3 छोटे चम्मच
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • ताजी पिसी हुई काली मिर्च स्वादानुसार
विधि:-
  1. एक बड़े प्लेट में टमाटर के कटे टुकड़े रखें, उसके ऊपर मोजरेला चीज़ के टुकड़े और
  2. तुलसी की पत्ती रखें।
  3. एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को इनके ऊपर छिडक़ें और सेंधा नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डाल कर सर्व करें।
ब्रोकली पीज स्प्राउट सलाद

 

 
सामग्री:-
  • ब्रोकली के फूल 6-7 नग
  • हरी मटर के दाने 3 बड़ा चम्मच
  • अंकुरित मूंग 1/4 कप
  • मेथीदाना अंकुरित 1 छोटा चम्मच
  • सलाद पत्ता छोटे टुकड़ों में टूटा 2 कप
  • चेरी टमाटर 8 नग गाजर कद्दूकस की ½ कप
  • छोटे टुकड़ों में कटा खीरा ½ कप
  • नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
  • कालीमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • नमक 1/8 छोटा चम्मच
विधि:-
  1. ब्रोकली के फूलों को ब्लांच कर लें।
  2. हरी मटर के दानों को उबाल कर ठंडा करें। सभी चीजों को मिक्स करें।
  3. नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और चुटकी भर नमक मिलाकर सर्व करें।
  4. न्यूट्रीशियस सलाद तैयार है।
बेक्ड बैलपैपर सलाद

 

सामग्री:-
  • लाल व पीली शिमला मिर्च
  • मोजरैला चीज़ 1 कप
  • टमाटर (ताजे व कटे हुए)
  • ऑरिगेनो 1 छोटा चम्मच
  • इटालियन नमक
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च (पिसी हुई)
  • जैतून का तेल 1/4 कप
विधि:-
  1. ओवन को पहले ही 250 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें।
  2. शिमला मिर्च को दो टुकड़ों में काट कर रखें।
  3. सारी सामग्री डोंगे में डाल कर शिमला मिर्च में भरें। 15-20 मिनट तक बेक करें। ग्रिल्ड फिश या पनीर के साथ फ्रेंच या गार्लिक ब्रेड के साथ परोसें।
कोर्जेट, फेटा, मिंट सलाद

 

सामग्री:-
  • तोरी 2
  • रॉकेट लीफ 100 ग्राम
  • टुकड़े किये हुये फेटा चीज़ 200 ग्राम
  • पुदीने की पत्तियां
 
विधि:-
  1. तोरी को छीलने वाले चाकू की मदद से छीलें और लंबे-लंबे रिवन के
  2. आकार में छील लें।
  3. एक बड़ी प्लेट में रॉकेट की पत्तियों से सजाएं।
  4. छिली तोरी के रिबन्स को प्लेट में रखें और फेटा चीज़ और पुदीने के साथ गार्निश करें।
पाइनएप्पल एवोकाडो सालसा

 

सामग्री:-
  • अनानास (कटा हुआ) 2-3 पीस
  • एवोकाडो (कटा हुआ) 1
  • टमाटर (कटा हुआ) 1
  • नमक स्वादानुसार
  • जैलपीनो (कटी हुई) 1
  • नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
  • शहद 1 बड़ा चम्मच
  • हरा जैतून (कटा हुआ) 4-5
  • हरी प्याज (कटी हुई) 4-5
 
विधि:-
  1. सबसे पहले कटे हुए अनानास को एक बाउल में रखें, फिर एवोकाडो को छीलकर काटें और बाउल में डालें।
  2. अब टमाटर के बीज निकाल दें और छोटे-छोटे टुकड़े कर बाउल में मिला दें।
  3. इसके बाद दो जैलपीनो मिर्चें, नींबू का रस, शहद, जैतून और हरी प्याज बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  4. लीजिये तैयार है पाइनएप्पल एवोकाडो सालसा।
आलू का सलाद

 

सामग्री:-
  • नया आलू 750 ग्राम
  • छाछ 75 मिली
  • लाइट मेयोनीज़ 2 छोटे चम्मच
  • डीजो सरसों 1 छोटा चम्मच
  • वाइट वाइन सिरका 1 छोटा चम्मच
  • कैस्टर शुगर ½ छोटा चम्मच
  • कटी हुई मूली 100 ग्राम
  • खसखस 1 छोटा चम्मच
  • सरसों के पत्ते कटे हुए सर्विंग के लिए
विधि:-
  1. सभी आलू को नमक वाले पानी में डालें और उबालने के लिए रख दें,
  2. 12 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं और उसे अलग निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दें।
  3. छाछ, मेयोनीज़, सरसों, सिरका, कैस्टर शुगर, को मिलाकर मसाला तैयार कर लीजिये।
  4. आलू जब ठंडे हो जाएं तो उसे छाछ के मसाले में डाल कर मिलाएं और मूली, खसखस और बारीक कटे सरसों के साथ गार्निश करके सर्व करें।
इन्सलाता ग्रेका
 
सामग्री:-
  • छोटे टमाटर 6 (चार भागों मे कटा हुआ पर पूरी तरह अलग न करें)
  • लाल प्याज (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) ½ कालावाला जैतून 16
  • सूखे अजवाइन की पत्ती 1 छोटा चम्मच
  • पनीर टुकड़ों में कटा हुआ 85 ग्राम
  • ग्रीक एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल 4 छोटा चम्मच
विधि:-
  1. सभी सामग्री को एक बड़े प्लेट में डालें, टमाटर को छोड़ कर और मसाले के साथ हल्के हाथ से मिलाएं।
  2. टमाटर को सलाद की प्लेट के साइड में सजाएं।
  3. तैयार है इन्सलाता ग्रेका, आप इसे ब्रेड और जूस के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें-

हरी भरी मटर से बनाएं ये टेस्टी सूप

घर पर बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा

ब्रेकफास्ट में बनाएं हैल्दी प्लान्ट सेैंडविच

पनीर को बनाएं और भी टेस्टी…ट्राई करें हरियाली पनीर रेसिपी