Randeep Hooda Mythology Marriage: बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार वैसे तो अपने किरदारों की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन आजकल वे अपनी शादी की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। रणदीप जल्द गर्लफ्रैंड लिम लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणदीप और लिन की शादी वैसे तो दो अलग कल्चर के लोगों के बीच होने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सदियों पहले भी इस तरह एक प्रेम कहानी विवाह के बंधन में तब्दील हुई थी। इस कहानी का कनेक्शन रहा महाभारत से है। आइए बताते हैं किस तरह से रणदीप और लिन की प्रेम कहानी अर्जुन और चित्रांगदा से जुडी हुई है।
Also read : एक्ट्रेस होने के साथ बिज़नेस वुमन हैं रणदीप हुड्डा की होनी वाली दुल्हन: Randeep Hooda Wedding
महाभारत के अर्जुन और चित्रांगदा की शादी
आपको बता दें कि महाभारत में अर्जुन की शादी द्रौपदी और कृष्ण की बहन सुभद्रा के अलावा कई अन्य राजकुमारियों से हुई थी। उनकी एक पत्नी चित्रांगदा के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। चित्रांगदा भी मणिपुर की रहने वाली थीं। वनवास के दौरान अर्जुन घूमते-घूमते मणिपुर तक पहुंच गए। वहां की राजकुमारी चित्रांगदा अर्जुन से प्रभावित थीं। उन्होंने अर्जुन के साथ शादी की थी। अर्जुन इंद्रप्रस्थ के राजकुमार थे और उनकी शादी मणिपुर की राजकुमारी से हुई थी। इंद्रप्रस्थ नॉर्थ इंडिया का हिस्सा है। उसी तरह रणदीप हुड्डा हरियाणा के रहने वाले हैं और वे भी मणिपुर की लिन लैशराम से शादी करने वाले हैं। नॉर्थ के रणदीप मणिपुर की लैशराम को दुल्हनिया बनाने जा रहे हैं। जैसे राजकुमारी चित्रांगदा अर्जुन की संगिनी बनी थीं।
मणिपुरी रस्मों में होगी शादी
रणदीप हुड्डा अन्य सेलिब्रिटीज की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग न करके मणिपुर में शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप और लिन की शादी मणिपुर की संस्कृति के हिसाब से होगी। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दोनों मणिपुरी अंदाज में शादी की रस्मों को पूरा करेंगे। हालांकि खबरों के मुताबिक बाद में रणदीप रिसेप्शन देने वाले हैं। हालांकि अब तक वेन्यू डिसाइड नहीं है। दो अलग कल्चर के इन दोनों लोगों की शादी की रस्मों की झलक देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।
