Anupama Today Episode: अनुपमा टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो है जो लगातार अपने ट्विस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। बीते कुछ दिनों से शो की टीआरपी अचानक नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है जिसे मेकर्स अब सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। शो की कहानी तेजी से आगे बढ़ रही है और सितारों को एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं अनुपमा के अमेरिका जाने की तैयारी भी कर ली गई है जिसका प्रोमो सामने आ चुका है। वीडियो में दिखाया गया है कि अमेरिका पहुंची अनुपमा अपने आप को एडजस्ट करने की कोशिश कर रही है। अब इसके बाद एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें यह बताया जा रहा है कि अमेरिका जाने से पहले क्या-क्या होने वाला है।
Also read : मंझली बहू को दाई मां से पता चला सच, क्या ढूंढ पाएगी अपनी बेटी को?: Doori Serial Update
अनुपमा में आएगा ट्विस्ट
अनुपमा का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें उसे एक बार फिर अमेरिका जाने का सपना देखते हुए देखा जाने वाला है। वह अपनी सारी परेशानियों के बीच मार्केट में सामान की खरीदी कर रही होगी। तभी उसके पैरों में एक पेंपलेट आकर गिर जाएगा जिस पर अमेरिका लिखा होगा। इसे देखकर अनुपमा को अमेरिका जाने और अपने दोनों प्लान के बारे में याद आ जाता है। वह याद करती है कि किस तरह से अपने बच्चों की वजह से वह अमेरिका नहीं जाती है। वह यह भी सोचती है कि आखिरकार उसके मन में यह ख्याल क्यों आ रहे हैं। तभी उसे एक पुरानी दोस्त मिल जाती है जो अमेरिका से वापस आई थी। वह महिला अनुपमा को यह बोलता है कि जिसके नसीब में अमेरिका का दाना पानी लिखा है वह उसे वक्त रहते जरूर मिल जाएगा। इसके बाद एक बार फिर अनुपमा अमेरिका जाने के बारे में सोचने लगेगी।
अलग होंगे अनुज अनुपमा
अनुपमा का एक प्रोमो सामने आया था जिसमें यह बताया गया था कि वह अपने परिवार को छोड़कर अमेरिका चली जाएगी और यहां के एक रेस्टोरेंट में काम करने लगेगी। इस प्रोमो को देखने के बाद सभी लोग हैरान हो गए थे। यह दावा किया जा रहा था कि मालती देवी अपनी चाल से अनुज और अनुपमा को अलग कर देगी और इन दोनों का तलाक हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अपने बेटे समर को खोने के बाद अब अनुपमा अपनी बेटी छोटी अनु को भी खो देगी जिस वजह से अनुज अनुपमा अलग हो जाएंगे।
