हनीमून की फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए रणदीप हुड्डा: Randeep and Lin Trolling
Randeep and Lin Trolling

Randeep and Lin: रणदीप हुडा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी पारंपरिक तरीके से की शादी से लोगों का खूब ध्यान खींचा और ढेर सारा प्यार पाया है। कपल 29 नवंबर, 2023 को शादी के बंधन में बंधा। दोनों ने मणिपुर के इंफाल में मणिपुरी रीतिरिवाज से शादी की और बाद में 11 दिसंबर, 2023 को अपने दोस्तों और फैमिली को रिसेप्शन दिया।

Also read : 47 की उम्र में भी सुपरफिट हैं रणदीप हुड्डा, ऐसा है फिटनेस रूटीन: Randeep Hooda Fitness

रणदीप हुडा और लिन लैशराम 30 दिसंबर, 2023 को अपने हनीमून के लिए केरल गए। उसके बाद अगले दिन दोनों ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट की। कपल ने हनीमून के लिए भारत के केरल को चुनने के पीछे भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने का मोटिव रखा। इसलिए यह लोग केरल गए।

कपल ने शादी से लेकर हनीमून तक भारतीय संस्कृति को अपनी प्राथमिकता समझा। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों से भारत की यात्रा करने और घूमने का निवेदन भी किया। पोस्ट में, रणदीप और लिन ने अपनी लोकेशन शेयर की और उसके बारे मे बताया।

रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट की उसमे वो काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहें है..जिसमें रणदीप ने स्विमिंग पेंट्स पहने हैं, वहीं लिन ने मोनोकिनी पहनी हुई है। इस पर कई यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि ‘शादी तो आपने बहुत पारंपरिक अंदाज में की थी, अब क्या हुआ। वहीं एक यूजर ने लिखा, “बस रणदीप भाई ये ही नहीं करना था “, एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपसे यह उम्मीद नहीं थी”। ट्रोल के बीच कई लोग शानदार कपल को न्यू ईयर की बेस्ट विश भी दे रहे हैं और उनके लुक की तारीफ़ भी कर रहें हैं।