वो चर्चित प्रेम कहानियां जो बॉलीवुड में छाई रही: Bollywood love Story
Bollywood love Story

Bollywood love Story: कहा जाता है हर रिश्ते की बुनियाद प्रेम है। प्रेम पर न जाने कितना लिखा जा चुका है, न जाने कितना गाया जा चुका है और न जाने कितने ही लोग इस अहसास को जी चुके हैं जो कि सौभाग्य ही है। तो भी इश्क हर दौर की जरूरत रहा है। ‘ये कायनात जिस्म है और जान इश्क है’ इश्क का इतना खूबसूरत वर्णन शायद ही हुआ हो। साहिर लुधियानवी की लिखी ये कव्वाली इश्क का बखान है। और ऐसा बखान कि जिसने अपने सुनने वालों में आज तक इश्क को बनाये रखा है। प्रेम की कितनी ही कहानियां हैं जिन्हें हर दौर में दोहराया जाता है और दोहराया जाना न जाने कितनी ही नई कहानियों को जन्म देता है।

इस दुनिया में हर एक इंसान के लिए प्रेम की अपनी ही परिभाषा है जिसे वो अपने अंदाज से बयां करता है। प्रेम कहानियां बेहद पसंद की जाती हैं फिर चाहे वो किसी भी शहर की हो, किसी भी समुदाय की हो या किसी भी धर्म की। ऐसी बहुत सी कहानियां हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है, सिनेमा ने इन कहानियों को इतना जीवंत बनाया है कि ऐसा होना लाजमी है। सिनेमा ने न जाने कितनी ही कहानियों को दर्शकों से परिचित करवाया। आइये जानते हैं उन खूबसूरत कहानियों के बारे में जिसने आपके दिलों पर राज किया।

हम दिल दे चुके सनम

कहा जाता है कि फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की कहानी मैत्रेयी देवी के बंगाली उपन्यास ‘न हन्यते’ से संबंधित थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस प्रेम को शायद ही कोई भुला सकता है। नंदिनी और समीर की ये प्रेम कहानी आज भी नौजवानों के दिल पर राज करती है। इस कहानी में दोनों के बीच के प्यार को उनके बिछड़ने को और त्याग को दिखाया गया है। 

देवदास

फिल्म ‘देवदास’ से कौन वाकिफ नहीं। आज भी प्रेम में पड़े लड़के को देवदास बोला जाता है। इस फिल्म की कहानी शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित थी। बेहद मार्मिक कहानी जिसमें स्त्री के प्रेम और संघर्ष को बयां किया गया है। ये प्रेम कहानी भी बहुत पसंद की गई थी। फिल्म ‘देवदास’ में सारे ही किरदार बेहद अच्छी तरह से निभाए गए थे। शाहरुख खान, ऐश्वर्या और माधुरी के बेहतरीन अभिनय ने इस फिल्म को यादगार बना दिया। उनका बेहतरीन अभिनय ही है जिसकी वजह से हम ‘देवदास’ की कहानी से परिचित हैं।

टू स्टेट्स

2 States
2 States

फिल्म ‘टू स्टेट्स’ की कहानी चेतन भगत के उपन्यास टू स्टेट्स की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को भी बेहद पसंद किया गया था। फिल्म में दो अलग राज्यों के लोगों के प्रेम को दिखाया गया है। इस कहानी में प्रेम विवाह को दिखाया गया है। दो अलग राज्यों के लोगों के प्रेम विवाह में आने वाली उलझनों को बेहद खूबसूरती से फिल्म में दर्शाया गया है। ये प्रेम कहानी थी ही ऐसी कि दर्शकों को पसंद आनी थी। फिल्म में सारे ही किरदार बेहद खूबसूरती से निभाए गये थे यही कारण है कि फिल्म बेहद हिट रही। 

परिणीता

परिणीता सुनते ही मन में जो एक खूबसूरत तस्वीर आती है वो विद्या बालान और सैफ अली खान का प्यारा चेहरा। फिल्म ‘परिणीता’ की कहानी शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित है। इस प्यारी प्रेम कहानी को भी काफी पसंद किया गया था। ललिता और शेखर की ये कहानी आप भूल नहीं सकते। कहानी में प्रेमी के बीच गलतफहमी को दिखाया है। शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय की कहानियों की खासियत यही है कि वो स्त्री की मनोदशा को बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत करते हैं और वैसे ही फिल्म के कलाकारों ने उनके किरदारों के साथ न्याय भी किया है।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...