सामग्री

  • पास्ता-1 कटोरी
  • गाजर -1
  • शिमला -1
  • बींस-8-10
  • टमाटर प्यूरी-2 चम्मच
  • दही -2चम्मच
  • आलिव अायल
  • चीज़ स्प्रेड- 2 चम्मच , चीज़ ग्रेट करने के लिये
  • अदरक टमाटर का पेस्ट -2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार ,ओरेगैनो पाउडर
  • काली मिर्च , लाल मिर्च
  • नींबू का रस/ लेमन जेस्ट
  • सॉस- स्वादानुसार
  • चीनी – एक छोटा चमच
  • मक्खन- 2 चम्मच

विधि 

  1. सबसे पहले पास्ता को उबलते पानी में नमक व तेल के साथ तब तक उबालें जब तक वे नरम न हो जाएं। अब छलनी में डाल कर पानी निकाल दें और ठंडे पानी के नीचे रख दें।
  2. अब एक कटोरे में दही, चीज़ सपरेड, नमक , चीनी, मक्खन ,नींबू का रस मिला कर उसमें उबले हुये पास्ता डाल कर मिला लें ।
  3. एक पैन में मक्खन गरम करके उसमें थोड़ा सा आलिव आये मिला लें. इसमें चीज़ एक चम्मच ,दो चममच पास्ता मिला कर थोड़ी देर चला लें और अलग पलेट में निकाल लें।
  4. अब इसमें टमाटर की पयूरी, मक्खन डाल कर थोड़ी देर भून लें इसमें सास मिला लें ।इसमें एक तिहाई पास्ता और कद्दूकस की हुई गाजर मिला दें।
  5. थोड़ी देर पकाने के बाद प्लेट में निकाल लें। फिर से थोड़ा सा मक्खन पैन में डालें। थोड़ा आलिव ऑयल डालें और बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर थोड़ा सा पका लें। ज्यादा गलाएं ना।  अब प्लेट में इन्हें सजा लें । सजाने के लिये बारीक कटे सेब , शिमला मिर्च और चीज़ का इस्तेमाल करें। थोड़ी सी काली मिर्च ,नमक और चाट मसाला भी प्रयोग कर सकती हैं। लीजिये आपका तिरंगा पास्ता तैयार है और वो भी बिना फूड कलर के।