स्वतंत्रता दिवस मनेगा खास, घर पर बनाएं तिरंगा आइस्क्रीम: Tri Colour Icecream Recipe
Tri Colour Icecream Recipe

स्वतंत्रता दिवस मनेगा खास, घर पर बनाएं तिरंगा आइस्क्रीम: Tri Colour Icecream Recipe

इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए अधिक सामग्रियों की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है, तो चलिए जानते हैं कि घर पर तिरंगा आइसक्रीम कैसे बनाते हैं।

Tri Colour Icecream Recipe: इस साल देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन को हर देशवासी अपने-अपने अंदाज में मनाना पसंद करता है। कुछ लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कुछ अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने परिवार के साथ घर पर ही सेलिब्रेट करते हैं और कुछ स्पेशल डिशेज बनना पसंद करते हैं तो इस बार आप अपने घर पर तिरंगा आइसक्रीम बनाकर अपने परिवार का मुंह मीठा करवा सकते हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए अधिक सामग्रियों की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है, तो चलिए जानते हैं कि घर पर तिरंगा आइसक्रीम कैसे बनाते हैं।

Also read: राखी के त्यौहार में फैमिली के लिए बनाएं जर्दा पुलाव: Zarda Pulao Recipe

Tri Colour Icecream Recipe
Tri Colour Ice cream

1 कप ग्रीक दही
मेपल सिरप
एक चुटकी केसर के धागे
संतरी फूड कलर
दो कप नारियल क्रीम
2 बड़े चम्मच शहद
1 चम्मच वेनिला अर्क

Tricolor Ice Cream
How to make Tricolor Ice Cream

तिरंगा आइसक्रीम बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में मकई के आटे और एक कप दूध को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और अलग रख दें। इसके बाद दो कप दूध को एक बर्तन में गर्म करने के लिए गैस पर रख दे और उसे उबाल आने तक गैस पर ही रखें। अब इसमें चीनी और मकई के आटे और दूध का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट तक पकाएं और पूरी तरह से ठंडा कर लें। एक बार रूम टेम्परेचर पर आ जाने के बाद इसमें फ्रेश क्रीम और वेनिला एसेंस डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
वहीं, इस मिश्रण को एक उथले एल्यूमीनियम कंटेनर में डालें। इस बरतन को एल्युमिनियम फॉयल से ढकें और दो घंटे के लिए सेमी सेट होने तक जमने दें। अब मिश्रण को मिक्सर में डालें और स्मूद पोस्ट होने तक पीस लें। अब इस मिश्रण को 3 भागों में बांट लें। एक कंटेनर लें, एल्युमिनियम फॉयल डालें, वेनिला आइसक्रीम की एक परत डालें। दूसरे कटोरे में संतरे का गूदा, ऑरेंज टैंग पाउडर और संतरे का छिलका अच्छी तरह मिला लें। इसे वेनिला परत पर डालें और कुछ देर के लिए जमने दें। तीसरे कंटेनर में एल्युमिनियम फॉयल डालें, वेनिला आइसक्रीम का एक और हिस्सा डालें और इसे जमने दें।

इसी के बाद आइसक्रीम के तीसरे यानी हरे लेयर के लिए भी आपको सेम प्रक्रिया को अपनाना है। हरे रंग और स्वाद के लिए कटी हुई पान की पत्तियां, पान मसाला सिरप, पान एसेंस, गुलकंद, सौंफ पाउडर मिलाएं और जमने के लिए फ्रीजर में रख दें। तीनों रंग की आइसक्रीम जमने के बाद इन्हें डीमोल्ड कर लें। एक प्लेट में 3 स्कूप तिरंगा आइसक्रीम रखें। अब आपका आइसक्रीम तैयार है। इसे आप बच्चों को सर्वे कर सकते हैं और स्वतंत्रता दिवस का आनंद उठा सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...