वैसे तो बाजार मे बहुत सी ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें हम गिफ्ट के रूप मे बच्चों को दे सकते हैं पर फिर भी हमें  तोहफों का चुनाव करते समय  बहुत सी चीजों का ध्यान रखना होता है | जैसे बजट ,उपयोगिता ,आवश्यकता और उम्र  | बच्चों के लिए तोहफों का चयन अपने आप मे ही एक चुनौती है  क्योंकि अगर गिफ्ट  बच्चों के मन के मुताबिक न हुए तो उनके लिए क्रिसमस का त्यौहार फीका भी पड़ सकता है , तो आइए  आपको बताते हैं बच्चों के लिए आप ऐसे कौन से उपहार खरीदें जो उनके लिए उपयोगी होने के साथ उन्हें ख़ुशी भी दे सकें।   

खिलौनों का चुनाव 

वैसे तो बाजार मे हर उम्र के बच्चों के लिए खिलौने उपलब्ध हैं |पर ऐसे मौकों पर हमे बजट का भी ध्यान रखना पड़ता है | सैंटा के उपहारों के लिए उनकी भी पहली पसंद खिलौने ही होते हैं जो कि आसानी से हर बजट मे मिलते हैं |पर खिलौनो का चुनाव करते समय बहुत सी बातें  ध्यान मे रखनी पड़ती हैं |जैसे अधिक सस्ते खिलौने कहीं बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं हैं  | छोटे बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉयज एक अच्छा विकल्प है। वहीं 3-7 साल की बेटियों के लिए बार्बी डॉल की बहुत सी वैरायटी दुकानो पर आसानी से मिलती हैं | इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकती हैं।   यदि आपके पास अच्छा  बज़ट है तो आप बच्चों को डॉल्स हाउस , रोबोटिक कार आदि भी दे सकते हैं। 

पुस्तक 

आजकल बच्चों की मोबाइल टीवी  और इंटरनेट के प्रति रूचि एक चिंता का विषय है | तो क्यों  न उनको उपहार देने के बहाने एक पहल की जाए  | किताबों के प्रति उनका रुझान जगाया जाए  ताकि वो  खाली समय मे मोबाइल के  बजाय किताबों की ओर अपनी रूचि बढ़ाएं  | आजकल तो किताबें  भी काफी रोचक प्रिंटिंग  के साथ आती हैं जो निश्चय  ही बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगी। 

उपयोगी वस्तुएं 

आप बच्चों को उनके उपयोग वाले तोहफे भी दे सकते हैं  | जैसे लड़कियों को हेयर क्लिप, स्टाइलिश हेयर बंद  और लड़कों को गॉगल्स या रिस्ट वॉच दे सकते हैं। इसके अलावा मिल्क मग एक अच्छा विकल्प है और उस पर बच्चों की तस्वीर भी छपवा सकते हैं | इसके अलावा बच्चों को उनके मन पसन्द ताकिया,चादर ,जूते आदि भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। 

स्टेशनरी आइटम्स 

मेरा मानना है की तोहफों के रूप मे स्टेशनरी का सामान बहुत ही अच्छा विकल्प है।  ये बच्चों की पढ़ाई में रूचि जगाने के साथ एक उपयोगिता भी है। आप बच्चों की मनपसंद कार्टून कैरेक्टर वाला पैन्सिल बॉक्स या फिर स्कूल बैग दे सकते हैं। 

स्पोर्ट्स आइटम्स 

बच्चों को खेलने का बहुत शौक होता है किसी को इंडोर गेम्स पसंद आते हैं तो किसी बच्चे की आउटडोर गेम्स में अधिक रूचि होती है। ऐसे में बच्चे की रूचि के अनुसार स्पोर्ट्स आइटम्स गिफ्ट में देना सबसे अच्छा आईडिया है। जैसे बैडमिंटन , बैट बॉल ,कैरम बोर्ड या फिर लूडो गिफ्ट में दे सकते हैं।