आइए आपको बताते हैं कुछ ईज़ी होम डेकोरेशन आइडियाज जिनकी मदद से आप क्रिसमस की सजावट का मज़ा तो उठा ही सकते हैं साथ ही अपने आशियाने को एक नया लुक भी दे सकते हैं। इसके अलावा इन एक्टिविटीज में बच्चों को भी शामिल कर सकते हैं। 

रोशनी से सजाएं घर 

बात है सैंटा के आगमन की तो घर में रोशनी तो बहुत ही ज़रूरी हैं। अपने घर के कुछ भागों में लाइटिंग के लिए एक खूबसूरत लड़ी लगाएं। ड्राइंग रूम के बीचों बीच एक ऐसा बल्ब लगाएं जिसकी रोशनी पूरे घर में फैले। इसके अलावा बाजार में बहुत सी छोटी और कलरफुल लाइट्स मिलती हैं। आप किसी कांच की बोतल में या जार में ये लाइट्स लगाकर घर के कॉर्नर्स में लगा सकते हैं। क्रिसमस ट्री को भी लाइट्स से डेकोरेट करें। आप चाहें तो एक छोटा क्रिसमस ट्री अपने ड्राइंग रूम में लगाकर डेकोरेट कर सकते हैं। 

क्रिसमस ट्री डेकोरेशन 

जब अवसर है क्रिसमस का तो सजावट बहुत अच्छी होनी चाहिए ख़ास तौर पर क्रिसमस ट्री की सजावट इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण होता है। क्रिसमस ट्री को  छोटे-छोटे हैंगिंग टॉयज और छोटे बल्बों से सजा सकते हैं। बेल्स, गिफ्ट्स और छोटे-छोटे बॉल से ट्री को डेकोरेट करें। एक ही आकार और तरह की चीजों का इस्तेमाल करने से अच्छा होगा कि आप रंग-बिरंगी और विभिन्न आकार वाली चीजें इस्तेमाल में लाएं। इससे क्रिसमस ट्री अट्रैक्टिव लगने के साथ आपके घर की शोभा बढ़ाएगा। 

घर को दें स्नो लुक 

जब बात है क्रिसमस की तो ठंड का एहसास भी दिखना चाहिए। इसके लिए जगह -जगह पर स्नो लुक देने के लिए रुई का प्रयोग करें। क्रिसमस ट्री पर जगह-जगह रूई के फाहे लटका दें। इन्हें देखकर स्नो फॉल का एहसास होगा।  इसके अलावा छोटा स्नो मैन रुई से बनाएं और ट्री या घर के मुख्य द्वार पर रख दें।  ट्री के आस-पास कुछ गिफ्ट पैक रख दें और कुछ मोमबत्तियां भी लगा दें। 

चमकीले पेपर्स के स्टार से सजाएं 

अगर आप इस मौके पर किसी को गिफ्ट देने की सोच रहे हें तो यीशु औऱ मां मेरी की मूर्ति से अच्छा कोई तोहफा हो ही नही सकता है। जहां यह लोगों के दिलों को टच करेगा वहीं यह आपके बजट में ही होगा। वैसे गिफ्ट के तौर पर आप छोटे-छोटे सेंटा क्लाज का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा पूरे घर में चमकीले पेपर से सजावट करें।  इसके लिए घर में कलरफुल स्टार्स लगाएं और बेल्स भी लगाएं।