नॉएडा गोल्फ कोर्स लेडीज़ सेक्शन की स्थापना तकरीबन 20 साल पहले हुई थी और इस सेक्शन में हमेशा एक्टिव रहने वाली लेडीज़ की संख्या 100 से अधिक है। समय निकालकर ज्यादातर महिलाएं क्लब से जुड़कर अपने खेल को तो एंजॉय करती हैं, साथ ही वो एक दूसरे का साथ और क्लब के अंदर के खूबसूरत माहौल को भी खूब एंजॉय करती हैं। 

नोएडा लेडीज़ गोल्फ क्लब की सचिव किरण चौधरी के पति और बच्चे लंबे समय से गोल्फ खेल रहे हैं, लेकिन किरण ने खुद 5 से 6 सालों पहले गोल्फ खेलना शुरू किया है। खेलते हुए वो गोल्फ कोर्स लेडीज़ सेक्शन से जुड़ी, धीरे-धीरे टूर्नामेंट मैनेज करने लगी और ऐसा जुड़ी की अब वो नोएडा लेडीज़ गोल्फ क्लब की सचिव हैं। 

 

 किरण बताती हैं कि नॉएडा गोल्फ के लेडीज़ सेक्शन में हमारी यही कोशिश रहती है कि हम इस गेम में नए-नए महिला प्लेयर्स को खेलना शुरू करने दें। वो कहती हैं कि गोल्फ एक ऐसा गेम है जिसको यंगस्टर्स ही नहीं बल्कि 80 प्लस उम्र के लोग भी खेल सकते हैं। और गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान मौजूद गोल्फर्स में 13 वर्षीय अनिका वर्मा और रिटायर्ड 70 वर्षीय आईपीएस ऊषा चत्त्रत  की मौजूदगी देखकर ये हम मान गए कि गोल्फ हर उम्र में खेली जा सकती है। 

बहुत कम उम्र में ही विमन गॉल्फर्स के बीच अपनी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अनिका वर्मा को मिला शाइनिंग स्टार का टाइटल। बता दें अनिका देश के टॉप 10 महिला गोल्फर्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।  

गोल्फ, टाइटल्स, हंसी-मजाक और महिला गोल्फ प्लेयर्स के उत्साह ने बनाया गृहलक्ष्मी दोपहर के 10वें संस्करण को खास। नॉएडा गोल्फ कोर्स लेडीज़ सेक्शन की प्लेयर्स गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान एंजॉय करने के मूड में दिखीं।  

टीबीसी बाय नेचर के प्रॉडक्ट्स का जायजा लेती बुजुर्ग गोल्फ प्लेयर। बता दें कि आजकल क्लब की लेडी कैप्टन हैं प्रीति अग्रवाल और ये पद क्लब की कमिटी के साथ-साथ हर 2 साल में बदला जाता है।  

 कार्यक्रम के दौरान गृहलक्ष्मी टीम ने सभी महिलाओं के बीच से चुना सितु पुरी को जिन्हें मिला टीबीसी की और बेस्ट गोल्फिंग अटायर का टाइटल। इस तरह के कई और टाइटल्स भी लोगों को दिए गए जैसे फूडी ऑफ द डे का टाइटल।   

 

दिनभर महिलाओं के हंसी मजाक को देखने के बाद टीबीसी की ओर से मिला आरती चौधरी को बेस्ट स्माइलिंग फेस का टाइटल।   

 

नॉएडा गोल्फ कोर्स में एक समय में 30-35 प्रोफेशनल गोल्फर्स आमतौर पर जुड़े रहते हैं और यहां अक्सर इंटरक्लब गेम्स का आयोजन किया जाता है।   

 

ये भी पढ़े-

तस्वीरों में देखिए गृहलक्ष्मी दोपहर परिणीता क्लब की एक झलक

सेनको गोल्ड के संग गृहलक्ष्मी दोपहर के दूसरे दिन का आयोजन

आर्मी क्लब की महिलाओं ने कुछ ऐसे की गृहलक्ष्मी दोपहर में मस्ती, देखिए तस्वीरें

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।