ज्यादातर घरों में मनी प्लांट लगा होता है। कुछ घर की डेकोरेशन में इसे यूज़ करते हैं, तो कुछ ग्रीनरी के लिए। वास्तुशास्त्र में भी मनी प्लांट को लगाना शुभ बताया गया है। घर हो या वर्कप्लेस मनी प्लांट लोग खूब लगाते हैं। दरअसल, वास्तुशास्त्र के अनुसार यह पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक का होता है, लेकिन क्या आपको पता है मनी प्लांट बरकत लाने के साथ ही आपकी लाइफ में प्यार भी लेकर आता है। हाँ!! आपने बिलकुल सही सुना। आगे इस पौधे को सही दिशा में सही ढंग से रखा जाए, तो यह बहुत शुभकारी होता है, तो जानते है मनी प्लांट के वास्तु टिप्स-
वास्तु टिप्स
1. वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के लिए बेस्ट दिशा आग्नेय दिशा यानि पूर्व-दक्षिण है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से लाइफ में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
2. मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर फैलाने नहीं दे, इसे हमेशा दीवारों के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने दें। ऐसा करने से घर में धन-सम्पदा में वृद्धि होती है।

3. शुक्र ग्रह का संबंध इस पौधे से है इसलिए मनी प्लांट को कभी भी ईशान यानि उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि गुरू बृहस्पति को माना गया है और शुक्र तथा बृहस्पति एक दूसरे के शत्रु होते हैं।
4. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर या ऑफिस में रखा मनी प्लांट हमेशा ही हरा भरा होना चाहिए। वही इसके पत्तों मुरझा जाना या फिर पीला या सफेद पड़ जाना भी अशुभ माना जाता हैं। मनी प्लांट का पौधा जितना ज्यादा हरा भरा रहेगा, वैसी ही हरियाली जिंदगी में आती है।
5. शुक्र ग्रह का कारक होने की वजह से मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं, लेकिन इसे कभी भी दक्षिण-पूर्व में नहीं लगाना चाहिए। नहीं तो इससे पति-पत्नी के बीच में मुश्किलें आने लगती हैं।
ये भी पढ़ें-
घर में सुख-शांति चाहिए तो भूल कर भी न करें ये काम
क्यों और कहां रखें लाफिंग बुद्धा?
धन-संपत्ति बढ़ाने के 10 अचूक उपाय
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
