घर के बेडरूम में रखें ये पौधे जिससे पति पत्नी में ना हो अनबन
पति पत्नी में अगर आपसी सामंजस्य है तो घर का माहौल खुशहाल रहता है।वहीं अगर पति - पत्नी आपस में लड़ते रहे तो बच्चों के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्य भी तनावपूर्ण रहते हैं।
Vastu Plants For Bedroom: पति और पत्नी रेलगाड़ी के डिब्बे और इंजन के जैसे होते हैं। जो एक दूसरे के बिना चल नहीं सकते। पति पत्नी में अगर आपसी सामंजस्य है, तो घर का माहौल खुशहाल रहता है। वहीं अगर पति-पत्नी आपस में लड़ते रहे तो बच्चों के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी तनावपूर्ण रहते हैं। पति पत्नी के रिश्ते में प्यार होना जरूरी होता है, लेकिन कभी कभी ऐसा होता है कि इस रिश्ते में प्यार के बावजूद भी दोनों के बीच तनाव या अनबन बना रहता है।इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष भी होता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष है, तो भी पति पत्नी के बीच अनबन की स्थिति बनती है। इसलिए वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे पौधों को बेडरूम में रखने की सलाह दी जाती है, जिससे पति पत्नी के बीच प्यार बना रहे।
मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को एक बहुत ही शुभ प्लांट माना गया है, जिसको घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। इसको घर में लगाने से घर का माहौल खुशनुमा होता है। इसे बेडरूम में लगाया जाय तो पति पत्नी के संबंध मधुर रहते हैं। वास्तु अनुसार इसे बेडरूम के नुकीले कोने पर लगाने से पति पत्नी तनावमुक्त रहते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन रहता है, तो मनी प्लांट बेडरूम में जरूर लगाना चाहिए।
पीस लिली

पीस लिली प्लांट को बेडरूम के लिए सबसे बेस्ट प्लांट माना गया है। पीस लिली प्रेम और सद्भाव को बढ़ाता है। आपको बुरे सपने आते हैं और आप अचानक से नींद से जाग जाते हैं। या आपको अनिद्रा की समस्या है, तो पीस लिली का प्लांट बेडरूम में रखने से आपको लाभ होगा। ये पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो करता है। इसे बेडरूम में लगाने से पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट एक ऐसा पौधा है जो कम देखभाल में भी ग्रो हो जाता है।ये एक ऐसा पौधा है जो घर के अंदर बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है। इसे लिविंग रूम में भी और बेडरूम में भी लगा सकते हैं।ये नेगेटिव एनर्जी को आने से रोकता है और घर का वातावरण शुद्ध करता है।
एरिका पाम

एरिका पाम भी आप घर के बाहर या अंदर या फिर बेडरूम के गेट के पास लगा सकते हैं। एरिका पाम हवा से कार्बन मोनोक्साइड जैसी जहरीली गैस को हटाकर वातावरण को शुद्ध बनाता है और कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
लेवेंडर प्लांट

लेवेंडर प्लांट हाउस प्लांट के तौर पर लगाया जाता है। पति पत्नी में मधुर संबंध स्थापित करने के लिए बेडरूम में लेवेंडर प्लांट लगाना लाभदायक होता है। खुशबू कमरे और घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो करती है।जिससे दिल दिमाग पर अच्छा असर पड़ता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
बैंबू प्लांट

बैंबू प्लांट भी बेडरूम में लगाए जाने वाले पौधे में एक है। बैंबू प्लांट आर्थिक समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। घर में अत्यधिक मात्रा में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो हो इसके लिए बैंबू प्लांट लगाना अच्छा होता है।
आप इन प्लांट को अपने बेडरूम में लगाकर अपने पति के साथ चल रहे अनबन को दूर कर रोमांस बढ़ा सकती हैं।
