बच्चे की नाखून चबाने की आदत समय पर ही छुड़ा देनी चाहिए जिससे उसे किसी तरह की कोई बीमारी न हो सके। इस आदत को छुड़ाने के लिए माता-पिता बहुत से तरीके अपनाते हैं लेकिन कई बार सफलता हाथ नहीं लगती और बच्चे ये आदत छोड़ नहीं पाते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे कारगर तरीके जिनसे बच्चों की इस आदत से छुटकारा पाया जा सकता है।
ध्यान बटाएं
सबसे अहम् बात है कि बच्चे के नाखून बढ़ने न दें। उन्हें समय-समय पर काटते रहें जिससे वो नाखून चबा न पाए। इसके अलावा जब भी आपको लगे कि बच्चा नाखून चबा रहा है बच्चे का ध्यान किसी अन्य काम में लगा दें।
मुंह बिजी रखें
बच्चे को नाखून चबाते समय टोकने की बजाय उसे नट्स या फिर उसके पसंदीदा पॉपकॉर्न्स खाने को दें जिससे उसका मुंह बिजी रहेगा और वो अपने आप ही नाखून चबाना बंद कर देगा।
किसी चीज़ का प्रलोभन दें
जब भी बच्चा नाखून चबाए उससे कहें कि अगर वो नाखून नहीं चबाएगा तो उसको अवार्ड के तौर पर उसकी पसंदीदा चीज़ दी जाएगी जैसे उसका पसंदीदा खिलौना या फिर चॉकलेट्स।
खुलकर बात करें
कई बार बच्चे किसी परेशानी की वजह से नाखून चबाने लगते हैं जो कि वो अपने पैरेंट्स से भी शेयर नहीं कर पाते हैं। इसलिए बच्चों के साथ बैठकर खुलकर उनसे बात करनी चाहिए जिससे वो अपनी सारी परेशानियां अपने पैरेंट्स से शेयर कर सकें।
