अंडा
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए यह ब्रेकफ़ास्ट का बेस्ट ऑप्शन है। कार्बोहाइड्रेट और फैट से ज्यादा प्रोटीन ज्यादा देर तक पेट को लंबे समय तक भरा-भरा रखता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, बी, ई, कैल्शियम, ओमेगा-3, पोटेशियम, सल्फर और मिनरल्स भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। लेकिन ध्यान रखें वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे का केवल व्हाइट पार्ट ही खाएं, क्योंकि येलो पार्ट में फैट ज्यादा होता है। अंडे को आमलेट बनाकर भी खा सकते हैं इसमें खूब सारी सब्जियों का इस्तेमाल करें।
बेसन या मूंग दाल का चीला :
यह बहुत ही हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट है। प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर इस ब्रेकफ़ास्ट को बनाना भी बहुत आसान है। चीले के घोल में गाजर, शिमला मिर्च, गोभी, बीन्स जैसी सब्जियाँ बारीक काटकर डाल लें अगर चाहें तो इस पर पनीर की स्टफिंग भी कर सकते हैं। चीला बनाते समय घी या तेल का कम से कम इस्तेमाल करें। चीले के साथ दही, टमाटर की चटनी या हरे धनिया की चटनी भी ले सकते हैं। इससे वेट कम होता है और पेट भी भरा रहता है।
मुसली या ओट्स :
मुसली और ओट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और लंबे समय तक पेट को भरा-भरा रखने में मददगार है जिससे हम अनहैल्दी ओवरइटिंग से बच जाते हैं जिसकी वजह से वजन कम होता है। मुसली में टोस्टेड ओट्स, नट्स, फ्रूट्स और व्हीट फ्लैक्सेस का कॉम्बिनेशन होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में होते हैं जो हमारे हार्ट को स्वस्थ रखकर दिल की बीमारियों से बचाते हैं। यह इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है साथ ही शुगर और कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।
स्प्राउट्स या अंकुरित अनाज
अंकुरित दालें अपने आपमें न्यूट्रिशन रिच होती हैं इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। एनर्जी से भरपूर स्प्राउट्स में फैट बहुत ही कम मात्रा में होते हैं। इस वजह से यह वजन कम करने के साथ साथ शरीर को पूरा पोषण भी देते हैं। इसके साथ में दही या छाछ एक अच्छा कॉम्बिनेशन हो सकता है।
वर्किंग वुमंस फॉलो करें खानपान से जुड़े ये 5 टिप्स
अपनी फेवरेट हॉबी के ज़रिए खुद को फिट रखने के टॉप-5 टिप्स
आपके आहार के ये टॉप-5 मसाले करेंगे चुटकियों में आपका वजन कम…ऐसे करें इस्तेमाल
