No more brooms and mops, technology will do the job
No more brooms and mops, technology will do the job

Smart Home Cleaning Technology: सेंसर, स्मार्ट मैपिंग और ऑटो-क्लीन फीचर्स से लैस यह 10 डिवाइस आपके लिए एक भरोसेमंद घरेलू सहायक बन सकते हैं, जिससे घंटों का काम मिनटों में पूरा हो जाएगा।

यह रोबोट वैक्यूम ब्रश, ड्राय वैक्यूम और वेट मॉप तीन सुविधाओं के साथ आता है। इसकी 3200pa तक की मजबूत सक्शन पावर धूल, मिट्टी और कारपेट में फंसे कणों को प्रभावी ढंग से हटाती है।
हार्ड फ्लोर हो या कार्पेट, यह हर सतह पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इसमें मौजूद लिडार नेविगेशन
टेक्नोलॉजी बिना टकराए और व्यवस्थित तरीके से सफाई करती है। खास बात यह है कि इसका एडिट होने लायक मैप फीचर आपको यह तय करने की आजादी देता है कि किस कमरे की सफाई कब और कैसे करनी है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 15,999 रुपये है।

13,000Pa के अल्ट्रा पावरफुल सक्शन के साथ यह रोबोट वैक्यूम फर्श में जमी धूल, रेत और बालों को भी पूरी तरह साफ कर देता है। यह एक साथ वैक्यूम और मॉप दोनों का काम करता है, जिससे रोज की सफाई आसानी से हो जाती है। इसकी 300 मिनट तक चलने वाली बैटरी बड़े घरों के लिए सही है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये है।

Ecovacs Deebot and iLife K20 Robot
Ecovacs Deebot and iLife K20 Robot

यह रोबोट वैक्यूम न सिर्फ झाड़ू लगाता है बल्कि पोछा भी करता है। इसकी 10000pa की पावरफुल सक्शन क्षमता धूल, बाल और बारीक गंदगी को भी आसानी से साफ कर देती है। इसका मल्टी साइक्लोन ऑटो एम्प्टी स्टेशन खुद ही डस्टबिन खाली कर देता है, यानी बार-बार हाथ गंदे करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये है।

इस रोबोट वैक्यूम में मौजूद स्शस्न लेजर नैविगेशन टेक्नोलॉजी घर का मैप बनाकर हर कमरे की सफाई करती है। इसका 5000pa का पावरफुल सक्शन जमीन की धूल, कार्पेट में फंसे कण और पालतू जानवरों के बालों को साफ कर देता है। यह 2-इन-1 वैक्यूम और मॉप फीचर के साथ आता है, जिससे झाड़ू और पोछा दोनों काम एक साथ पूरे हो जाते हैं। डिस्काउंट के बाद इसे 13,900 रुपये में लिया जा सकता है।

No more brooms and mops, technology will do the job
Texam TVC.5 Hand-held Vacuum Cleaner

यह हैंड हेल्ड वैक्यूम क्लीनर खासतौर पर सोफा, कुर्सियों के कोने, बेडशीट, दरवाजों के फ्रेम और कार के अंदरूनी हिस्सों की सफाई के लिए उपयुक्त है। इसकी सबसे अच्छी बात है इसका रीयूजेबल डस्ट बैग, जिसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस खाली करें, धोएं और फिर से इस्तेमाल करें, पैसे और समय दोनों की बचत होती है। डिस्काउंट के बाद इसे 1410 रुपये में
लिया जा सकता है।

यह रोबोटिक फ्लोर क्लीनर WIFI कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे आप इसे मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी कंट्रोल कर सकती हैं। ऑफिस में हों या रसोई में व्यस्त, बस एक टैप में सफाई
शुरू हो जाती है। इसका स्मार्ट सेंसर सिस्टम फर्श पर रखी चीजों से टकराने से बचाता है और हर कोने तक पहुंचने में मदद करता है। Mi S10 धूल, मिट्टी और रोज की गंदगी को प्रभावी ढंग से साफ
करता है। टाइल्स हों, मार्बल या लकड़ी का फर्श, यह हर सतह पर सही तरह से चलता है। इसका स्लीक ब्लैक डिजाइन न सिर्फ आधुनिक दिखता है, बल्कि कम ऊंचाई के कारण फर्नीचर के नीचे भी आसानी से पहुंच जाता है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद कीमत 13,999 रुपये है।

इस रोबोट वैक्यूम में मौजूद 7000Pa हाइपरसक्शन ताकत फर्श पर जमी धूल, रसोई के कण और बालों को बेहद आसानी से साफ कर देती है। इसकी सबसे आकर्षक खासियत है ऑटो बिन सिस्टम, जो करीब 40 दिनों तक हैंड्स फ्री क्लीनिंग का भरोसा देता है। यानी बार-बार डस्टबिन खाली करने की चिंता से पूरी राहत। LiDAR ३.० और क्विक होम मैपिंग टेक्नोलॉजी घर का मैप बनाकर हर कोने की सफाई करता है। डिस्काउंट के बाद इसे 24,999 रुपये में लिया जा सकता है।

Kent RoboClean R1 Vacuum Cleaner
Kent RoboClean R1 Vacuum Cleaner

यह स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर कारपेट, टाइल्स और मार्बल जैसी अलग-अलग सतहों को खुद पहचानकर साफ करता है। इसमें मौजूद AI टेक्नोलॉजी फर्श की स्थिति के अनुसार सफाई करती है। रोजाना जमा होने वाली धूल, बारीक कण और बाल इसके लिए कोई चुनौती नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल हैंड हेल्ड वैक्यूम के रूप में भी किया जा सकता है। सोफा, पर्दे या कोनों की सफाई अब अलग से मेहनत नहीं मांगती है। इसका स्लीक ब्लैक डिजाइन घर के इंटीरियर में भी खूब जंचता है। ऑटोमैटिक क्लीनिंग फीचर इसे खुद चलने और खुद रुकने की समझ देता है, जिससे आप अपने बाकी कामों पर ध्यान दे सकती हैं। इसे 21,999 रुपये में लिया जा सकता है।

No more brooms and mops, technology will do the job
Inalsa Myrobo Robotic Floor Cleaner

इसका 2-इन-1 फंक्शन न केवल वैक्यूम करता है बल्कि फर्श को हल्के दाग और धब्बों से मुक्त करने के लिए मॉपिंग भी करता है। इसका स्मार्ट डिजाइन घर के हर कोने तक पहुंचकर साफ-सफाई सुनिश्चित करता है। टाइल्स, लकड़ी या कारपेट, यह हर सतह पर प्रभावी प्रदर्शन देता है। इस रोबोट में ऑटोमैटिक नेविगेशन सिस्टम है, जो फर्नीचर और दीवारों से टकराए बिना सफाई करता है। बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक चलने की सुविधा देती है, जिससे एक बार चार्ज करने पर पूरे घर की सफाई हो जाती है। इसकी कीमत 9499 रुपये है।

इस रोबोटिक फ्लोर क्लीनर का कॉम्पैक्ट डिजाइन फर्नीचर के नीचे और तंग जगहों में भी आसानी से पहुंच जाता है। व्हाइट कलर में उपलब्ध यह डिवाइस देखने में भी स्मार्ट है। इसमें मिनी मॉपिंग फंक्शन दिया गया है, जो हल्की गंदगी और रोज के दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है। यह पूरी तरह ऑटोमैटिक चार्जिंग के साथ आता है, जो बैटरी के कम होते ही खुद चार्जिंग पॉइंट पर
लौट जाता है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद कीमत 2415 रुपये है।