इस साल के बहुचर्चित फिल्मों में से एक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के सेट पर कई बार दोनों एक्टर्स को बिना चप्पल पहने ही शूटिंग करनी पड़ती थी। ऐसा इसलिए की फिल्म में ये दोनों गुजराती बाप बेटे की भूमिका निभा रहे हैं और आमतौर पर कोई भी गुजराती परिवार घर के अंदर चप्पल पहनकर नहीं घूमता है।
फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला, जो की खुद भी गुजराती ही हैं, अपने चरक्टेर्स को हर तरह से रियल दिखाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने बताया की उनके मन में ये दुविधा थी की पता नहीं अमित जी और ऋषि जी बिना चप्पल या स्लिपर्स के शूटिंग करना चाहेंगे या नहीं। उन्होंने बताया की जैसे ही उन्होंने ये बात अपने इन दोनों लीजेंड एक्टर्स को बताई ये दोनों तुरंत उनकी बात मान गए। तो इसलिए फिल्म में जब भी आप बाप बेटे की इस करिश्माई जोड़ी को आपस में बिना चप्पल पहले मिलते जुलते देखेंगे, तो समझ जाइएगा की दोनों ही एक्टर्स अपने करैक्टर को सही रूप से परदे पर उतारने में कोई कमी नहीं छोड़ने वालों में से हैं।
