1-ऊर्जा का संचार होना :
एक्सरसाइज़ करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे शरीर की मसल्स मजबूत होती हैं उनमें कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही शरीर की सेल्स और टिशू को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न मिलती है जिससे वे बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं।
2-पाचन तंत्र मजबूत होना :
नियमित रूप से एक्सरसाइज़ या योगा करने से पेट की मांसपेशियां तो मजबूत होती ही हैं पेट के अंदर के ऑर्गन्स भी स्ट्रॉंग होते हैं और सही ढंग से अपना कार्य करते हैं। पेट की होने वाली समस्याएं जैसे- एसिडिटी गैस, पेट फूलना, कब्ज, नाभि टलना जैसी समस्याओं में कमी आती है। डाइबिटीज के मरीज भी नियमित व्यायाम करके अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं।
3-मानसिक तनाव कम होना :
नियमित योगा और एक्सरसाइज़ करना हमारे मन और दिमाग को शांत करता है तथा उन्हें ताजगी से भर देता है। आज के समय में लगातार बढ्ने वाली तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सबसे अच्छा समाधान योग- व्यायाम ही है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से उम्र बढ्ने के साथ होने वाली समस्याओं जैसे अल्जाइमर्स और पार्किंसन से बचा जा सकता है।
4-इम्यूनिटी सिस्टम को करे दुरुस्त :
नियमित व्यायाम शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है। जिससे सर्दी- जुखाम, इन्फेक्शन आदि से सुरक्षा मिलती है साथ ही बार-बार इसकी फ्रीक्वेंसी घटती है। कई गंभीर बीमारियों के मरीज जिनमें प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर हो जाता है अगर वो भी हल्का फुल्का योगा करें तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वो अपनी ज़िंदगी को पहले से कई गुना बेहतर बना सकते हैं।
5-वजन को करे नियंत्रित :
रोजाना यदि 30- 45 मिनट व्यायाम किया जाए तो वजन भी नियंत्रित रहता है और आप अपना मनचाहा वजन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बहुत भारी एक्सरसाइज़ की जरूरत नहीं है बल्कि आसान से व्यायामों से भी ऐसा संभव है।
इन्हें भी पढ़ें-
वजन कम करें सही डाइट से
योग करें और खुशनुमा जिंदगी जिएं…
फिटनेस के लिए टॉप-13 खानपान मंत्रा…
