इन तरीकों से करें कुकिंग, कुछ ही दिनों में होगा वेट लॉस: Cooking Tips for Weight Loss 
Cooking Tips for Weight Loss 

Helathy methods of cooking: वेट लॉस के लिए आज से ही इन तरीक़ों से कुकिंग कर दें शुरू

अगर आप सही में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कुकिंग के ये हेल्दी तरीक़े अपनाकर देखें।

Cooking Tips for Weight Loss: आज के समय में अधिकांश लोग बढ़ते मोटापे की समस्या से गुजर रहे हैं। मोटापे को कम करने के लिए डायटिंग से लेकर वेट लॉस एक्सरसाइज़ों का सहारा ले रहे हैं। वेट लॉस मिशन में हेल्दी फूड्स को भी प्राथमिकता दे रहे हैं लेकिन फिर भी कोई ख़ास फ़ायदा नहीं मिल रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है इसकी वजह यह है कि आप हेल्दी फ़ूड पर तो ध्यान दे रहे हैं लेकिन कुकिंग के हेल्दी तरीक़ों पर ध्यान नहीं दे रहे। अनहेल्दी तरीक़ों से खाना बनाने से सब्जियों के पोषक तत्व तो कम हो ही जाती हैं उनकी कैलोरी की संख्या भी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आप सही में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कुकिंग के ये हेल्दी तरीक़े अपनाकर देखें। जानते हैं इन तरीक़ों के बारे में- 

ग्रिलिंग 

Cooking Tips for Weight Loss 
Cooking Tips for Weight Loss -Grilling

कम तेल में कुकिंग करने के लिए ग्रिलिंग अच्छा और हेल्दी तरीका है। ख़ासतौर पर नॉन-वेज पकाने के लिए इसका इस्तेमाल अच्छा रहता है। यह भोजन में उपस्थित अतिरिक्त वसा और तेल को बाहर निकाल देता है। मटन, चिकन, मछली के अलावा पनीर, ब्रोकोली, शिमला मिर्च, आलू, प्याज और गाजर कोे ग्रिल किया जा सकता हैं।  

ब्रोइलिंग 

Broiling
Cooking Tips for Weight Loss-Broiling

हेल्दी कुकिंग के लिए ब्रोइलिंग भी अच्छा तरीक़ा है। इस तरीक़े में किसी भी चीज़ को ऊपर रखकर सीधे गर्मी से पकाया जाता है। चिकन, मटन, मछली, बैंगन, टमाटर, मशरूम और  शिमला मिर्च को पका सकते हैं। बैंगन का भरता बनाने के लिए भी ब्रॉयलिंग अच्छा तरीक़ा हैं। 

स्टीमिंग  

Steammed food
Cooking Tips for Weight Loss-Steammed food

कुकिंग के किसी भी तरीक़े की तुलना में स्टीमिंग सबसे हेल्दी तरीक़ा है क्योंकि इसमें किसी भी तरह के तेल और मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है । इसमें कोई भी फ़ूड भाप की गर्मी से पकता है। इसमें खाने के पोषक तत्व, रंग और टेक्सचर बने रहते हैं। इससे पाचन भी ठीक रहता है और कम तेल की वजह से कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ता है। 

स्टिर फ्राइंग  

 frying vegetables
Cooking Tips for Weight Loss-Stir frying vegetables

आजकल कुकिंग के तरीक़ों में स्टिर फ्राई काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है। इससे भोजन बहुत आसानी से और जल्दी पक जाता है। इस तरीक़े की कुकिंग में तेल का बहुत कम उपयोग होता है। चिकन, प्रॉन , आलू ब्रोकोली, टमाटर, शिमला मिर्च को स्टिर फ्राइंग तरीक़े से आसानी से पका सकते हैं। इसमें भोजन अधिक तापमान पर पकता है इसलिए नॉन -वेज भी अंदर तक पक जाता है।  

एयर फ्राइंग  

आजकल हेल्थ कंसियस लोगों के बीच कुकिंग का यह तरीक़ा काफ़ी प्रचलित हो रहा है क्योंकि एयर फ्रायर में फूड्स को पकाने के लिए तेल की बहुत थोड़ी मात्रा  की जरूरत पड़ती है। इसमें खाने को गर्म हवा के द्वारा पकाया जाता है, जिससे खाना पक भी जाता है और तेल भी बहुत कम लगता है। 

Cooking Tips for Weight Loss-Air frying

तो, आप भी अगर खाने के ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों को बरकरार रखते हुए अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं तो कुकिंग के लिए फ्राइंग या दूसरे किसी तरीक़े की जगह इन हेल्दी तरीक़ों को अपनायें।  

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...