वाह क्या चॉइस हैै! स्टाइलिश इयररिंग्स पहनना कोई रश्मिका मंदाना से सीखे: Rashmika Earring Design
Rashmika Earring Design

Rashmika Earrings Design: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग और लुक्स के कारण रश्मिका मंदाना सुर्खियों में रहती हैं। रश्मिका का ड्रेसिंग सेंस शानदार है और ज्वेलरी कलेक्शन लजवाब। हालांकि यह ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अपने ईयररिंग्स पर खास ध्यान देती है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन में रश्मिका मंदाना का इयररिंग्स कलेक्शन फॉलो करके आप काफी ​ग्लैमरस लुक पा सकती हैं।

टेंपल गोल्डन झुमका

गोल्डन झुमके आपको फेस्टिव लुक देने के लिए परफेक्ट चॉइस होंगे और इनमें भी अगर टेंपल ज्वेलरी चुनती हैं तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। टेंपल झुमका साड़ी और लहंगे दोनों पर ही अच्छे लगते हैं। इसके साथ अगर आप नेकलेस नहीं भी वियर करेंगी तो भी आपको कंप्लीट लुक मिलेगा। ऐसे झुमके आपके कलेक्शन में जरूर होने चाहिए।

ऑक्साइड इयररिंग्स

ऑक्साइड इयररिंग्स इन दिनों ट्रेंड में हैं और इनमें ढेरों ऑप्शन और पैटर्न आपको मिलेंगे। अपनी ब्लैक साड़ी के साथ रश्मिका ने स्टोन वर्क वाले ऑक्साइड इयररिंग्स वियर किए हैं। इस तरह के इयररिंग्स आपको गॉर्जियस लुक देंगे। आप इन्हें अपने इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

डायमंड इयररिंग्स

सिंपल,एलिगेंट लुक के लिए रश्मिका के ये डायमंड इयररिंग्स बेस्ट हैं। ये किसी भी गोल्डन आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे। इनका रियल लुक और चमक इसे किसी भी आकेजन के लिए सूटेबल बना रहा है। वैसे भी डायमंड गर्ल्स का फेवरेट होता है।

कुंदन पोलकी इयररिंग्स

कुंदन पोलकी ज्वेलरी काफी चलन में है। यह काफी रॉयल और क्लासी लगती है, यही कारण है कि यह बॉलीवुड डीवाज की पहली पसंद है। रश्मिका की तरह आप भी लॉन्ग कुंदन पोलकी इयररिंग्स चुन सकती हैं। ग्रीन और पिंक स्टोन्स इस इयररिंग्स की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। ये पैटर्न भी काफी अलग है। य​ह हर फेस कट पर अच्छा लगेगा।

स्टोन ड्रॉप इयररिंग्स

बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट इयररिंग पैटर्न है स्टोन ड्रॉप इयररिंग्स। लगभग हर डीवा इसे फॉलो कर रही है और इसी कारण यह ट्रेंडिंग भी है। अगर आप भी ट्रेंड को फॉलो करने वालों में से एक तो स्टोन ड्रॉप इयररिंग्स अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। ये कई कलर्स और पैटर्न में आपको मिल जाएंगे।

डबल लेयर इयररिंग्स

सिंपल आउटफिट में अगर आप ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो सही ज्वेलरी चुनकर ऐसा करना संभव है। इसके लिए आप आउटफिट से मैच करता हुआ कोई भी इयररिंग पसंद कर सकती हैं। लेकिन अगर रॉयल दिखना है तो आप रश्मिका मंदाना की तरह डबल लेयर कुंदन इयररिंग्स वियर कर सकती हैं। लहंगा हो या साड़ी ये हमेशा क्लासी लगते हैं।  

चेन पर्ल इयररिंग्स

कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो रश्मिका की तरह आप चेन पर्ल इयररिंग्स वियर कर सकती हैं। ये इयररिंग्स पहनने में लाइट वेट होते हैं, लेकिन आपको हमेशा शानदार लुक देंगे। ये इतने लॉन्ग होते हैं कि आपको इसके साथ नेकलेस वियर करने की जरूरत नहीं है। ये आपको कंप्लीट लुक देंगे। इस टाइप के इयररिंग्स ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स पर अच्छे लगेंगे।

गोल्ड सिल्वर कॉम्बो

एक ऐसा इयररिंग लेना चाहती हैं जो आपके सभी आउटफिट्स पर अच्छा लगे, तो आप गोल्डन और सिल्वर इयररिंग्स पसंद कर सकती हैं। रश्मिका का यह इयररिंग पैटर्न बेस्ट और क्लासी है। यह हर तरह और कलर के आउटफिट अच्छा लगेगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...