सामग्री
- आम सख्त पका 1,
- लाल सेब पका हुआ 1,
- पनीर 150 ग्राम,
- पाईनएप्पल के 4 रिंग्स,
- टमाटर सख्त पका लाल 2,
- खीरा 2,
- नींबू का रस,
- सेंधा नमक और काली मिर्च चूर्ण स्वादानुसार।
कैरेमल ड्रेसिंग के लिए
- चीनी 2 बड़े चम्मच,
- पानी 1 बड़ा चम्मच,
- अदरक का जूस 1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच।
विधि
- आम छीलकर व सेब छिलका सहित क्यूब में काटें।
- पाईनएप्पल, पनीर, टमाटर बीजरहित व एक खीरे को क्यूब में काट लें।
- कैरेमल ड्रेसिंग बनाने के लिए एक चम्मच पानी में चीनी को धीमी गैस पर भूरे रंग की हो जाने तक पकायें।
- गैस से हटाकर अदरक व नींबू का रस डालकर ठंडा करें।
- अब टूथपिक लें और उसमें क्रमवार पहले टमाटर, पनीर, पाईनएप्पल, सेब, खीरा व आम की एक-एक क्यूब लगायें।
- चाहें तो सबसे उफपर एक चेरी लगा दें।
- जब सभी स्टिक्स तैयार हो जायें तो कैरेमल ड्रेसिंग में डिप करके
- एक साबुत खीरे में खोंस दें, फिर सर्व करें।
और रेसिपीज़ पढ़ें-
