Wedding Night Fact : अक्सर आपने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में देखा होगा की शादी की पहली रात दुल्हन अपने पति के लिए दूध का ग्लास लाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की सुहागरात वाली रात को केसर का दूध क्यों पिलाया जाता है। अगर आपको भी इसके पीछे का कारण नहीं पता तो कोई बात नहीं। हम आपको इस लेख में बताएंगे।
शादी में होने वाली हर छोटी बड़ी रस्मों के पीछे कोई ना कोई कारण जरूर होता है। इसी तरह से सुहागरात पर दूध पिलाने की रस्म के पीछे भी कई कारण बताए गए हैं, शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के लिए सुहागरात की रात बहुत खास होती हैं। इसके चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की सुहागरात वाली रात दूल्हा-दुल्हन केसर का दूध क्यों पीते हैं।
ऐसे बनाया जाता है ये दूध

सबसे पहले हम आपको यह बताएंगे कि यह दूध बनाया कैसे जाता है। यह कोई साधारण दूध नहीं होता है। बल्कि इसमें केसर, चीनी, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, बादाम और अन्य चीजों को डालकर इसे खूब उबाला जाता है और फिर गुनगुना होने के बाद ही इसे पीने के लिए लिया जाता है।
सुहागरात में दूध पीने के क्या हैं कारण
परंपराओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सुहागरात वाले दिन दूल्हा दुल्हन को केसर का दूध इसलिए पिलाया जाता है, ताकि उनके आने वाले जीवन में केसर के दूध की तरह मिठास बनी रहे। जिस तरह केसर का रंग सुंदर होता है और वह दूध में घुलने के बाद और भी सुंदर दिखता है। इसी तरह पति और पत्नी का जीवन भी साथ में खुशहाल बना रहता है।
औषधीय गुणों के अनुसार देखा जाए तो दूध में मिलाई जाने वाली यह सारी चीजें केसर, चीनी, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जिसमें से केसर ट्रिप्टोफैन से भरपूर होता है, जो मूड को खुशहाल बनाता है और सेक्सुअल पावर बढ़ाता है। जो मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने और चिंता को कम करने के लिए फायदेमंद होती है।
वैज्ञानिक कारण के हिसाब से देखा जाए तो केसर, चीनी, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, बादाम इन सारी चीजों को जब उबाला जाता है तो इसमें से कुछ ऐसे तत्व निकलते हैं, जो रोमांस को बढ़ाने में मदद करते हैं। खासतौर पर यह दूध पुरुष पार्टनर को एनर्जी देता है। इसे पीने से नर्वसनेस कम हो जाती है और जोश और उत्साह बढ़ जाता है। इतना ही नहीं केसर वाले दूध को पीने से संभोग के लिए दूल्हा दुल्हन को ताकत मिलती है। दूध में मिलाई जाने वाली यह सारी चीजें उबलने के बाद इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करती है।
