20 साल कम नजर आएगी उम्र, अपनाकर तो देखें श्वेता तिवारी की ये हेयर स्टाइल्स: Shweta Tiwari Hairstyle
Shweta Tiwari Hairstyle

Shweta Tiwari Hairstyle: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ग्लैमर वर्ल्ड की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन पर उम्र का असर बिल्कुल नजर नहीं आता। 42 साल की श्वेता बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनकी बेटी पलक तिवारी 22 साल की हैं और बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन श्वेता की फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। दरअसल, यह फिट एक्ट्रेस स्टाइल आइकन है। ड्रेसेज के साथ ही वे अपने मेकअप और हेयर स्टाइल पर खास ध्यान देती हैं, जिससे उनकी एज कम नजर आती है।

साइड पार्ट ओपन

श्वेता तिवारी के बाल बेहद खूबसूरत हैं। उनके लंबे बालों के कारण उनपर हर हेयर स्टाइल अच्छी लगती है। हालांकि वह अपनी ड्रेस के अनुसार उन्हें चेंज करती रहती हैं। जैसे इस लुक में एक्ट्रेस ने साइड पार्ट में बालों को डिवाइड कर उन्हें ओपन रखा है।

कर्ल से दिखें कमाल

बालों में हल्का सा कर्ल आपके पूरे लुक को चेंज कर सकता है। इन दिनों कर्ल हेयर डू ट्रेंडिंग भी है। आप भी श्वेता की तरह साइड पार्ट में हेयर डिवाइड कर कर्ल हेयरडू कर सकती हैं। अगर आपका फेस भारी है तो यह आपके लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल है, क्योंकि इससे आपका फेस छोटा नजर आएगा।

ब्लॉन्ड वेव स्टाइल

ब्लॉन्ड वेव हेयर स्टाइल आपने कई बार देखी होगी, लेकिन बहुत कम लोग इसे नाम से जानते हैं। इसमें बालों को साइड पार्ट में बांटकर बड़े पार्ट को ऊंचा रखा जाता है। इससे आपके बाल चिपके हुए नजर नहीं आते। यह श्वेता का फेवरेट हेयर स्टाइल है। यह हमेशा स्क्वायर फेस पर ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आपका फेस लंबा है तो इसे ट्राई न करें, क्योंकि इससे फेस और भी लंबा नजर आएगा। वहीं ओवल और राउंड फेस शेप पर इसे ट्राई कर सकते हैं। बालों को नीचे से हल्का कर्ल करें और हो जाएंगी पार्टी रेडी।

ब्लॉन्ड मैसी हेयरडू

अगर अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कुछ डिफरेंट हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो आप श्वेता का यह स्टाइल कॉपी कर सकती हैं। ब्लॉन्ड मैसी हेयरडू इन दिनों काफी चलन में है। इससे आपको कूल लुक मिलता है। माथे और चेहरे पर आते थोड़े से बाल और एक स्टाइलिश पोनीटेल आपको गॉर्जियस लुक देगी।

लेयर हेयर स्टाइल है स्टाइलिश

अगर आपके बाल लॉन्ग या फिर मीडियम लेंथ के हैं तो फिर आप लेयर हेयर स्टाइल अपना सकती हैं। इसमें बालों को लेयर स्टेप्स में कर्ल किया जाता है। ये हेयर स्टाइल देखने में बहुत ही स्टाइलिश लगती है। इससे बाल हैवी भी नजर आते हैं। 

साइड बैंग्स में दिखें क्यूट

सिंपल और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो आप साइड बैंग्स हेयर डू कर सकती हैं। यह काफी आसानी से बन जाती है। खास बात यह है कि यह इंडियन के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी अच्छी लगती है।

ब्लॉन्ड टाइअप

हमेशा एक जैसी हेयर स्टाइल से बोर हो गई हैं तो लुक चेंज करने के लिए ब्लॉन्ड टाइअप हेयर स्टाइल बेस्ट ​है। इससे आपकी उम्र कम लगती है और आपका लुक स्टाइलिश दिखता है। इसे बनाना आसान है। यह आपके हर आउटफिट पर अच्छा लगेगा।

कर्ली हेयर

कंगना रनौत हो या फिर तापसी पन्नू कर्ली हेयर स्टाइल सभी की फेवरेट है। श्वेता भी इस हेयर स्टाइल को काफी पसंद करती हैं। आपको इलेक्ट्रिक और नॉर्मल कर्ल के काफी ऑप्शन आसनी से मिल जाएंगे, जिनका उपयोग कर आप शानदार लुक पा सकती हैं।

पफ पोनीटेल

ऑफिस हो या फिर आउटिंग पफ पोनीटेली आपको हमेशा शानदार लुक देगी। इससे आपके बाल हैवी भी नजर आते हैं। हालांकि लॉन्ग और हैवी फेस वाली महिलाओं को पफ पोनीटेल स्टाइल से बचना चाहिए। क्योंकि इससे चेहरा और भी भारी और लंबा लग सकता है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...