‘अमीरी और गरीबी’ की दीवार मिटाने आ रहा है ‘गणपत’: Ganapath Trailer Release
Ganapath Trailer Release

Ganapath Trailer Release: टाइगर श्राफ और कृति सेनन की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म गणपत का ट्रेलर आ गया है। कृति सेनन और टाइगर की केमेस्‍ट्री दर्शकों को पहले से ही पसंद है। इस फिल्‍म में दोनों ही एक्‍शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन भी काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। विकास बहल निर्देशित इस फिल्‍म में गजब का एक्‍शन देखने को मिल रहा है। फिल्‍म को बासु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख और जैीक भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म 20 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गणपत हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। फिल्‍म का जबरदस्‍त ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे हैं।

एक्‍शन से भरपूर धमाकेदार है फिल्‍म का ट्रेलर

YouTube video

टाइगर श्राफ के फैंस ‘गणपत’ के ट्रेलर के बाद फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर की शुरूआत वॉइस ओवर के साथ होती है। नवजात शिशुओं को किसी लैब में दिखाया जा रहा है। कोई एक शिशु को कोई वैक्‍सीन दे रहा है और पीछे से आवाज आ रही है कि एक दिन एक ऐसा योद्धा पैदा होगा जो अमर होगा। वो अमीरों और गरीबों के बीच की दीवार गिराएगा। वो योद्धा मरेगा नहीं, बल्कि मारेगा। फिर एंट्री होती है टाइगर श्राफ की। वो एक बच्‍चे के पीठ पर लिए होते हैं और कहते हैं कि अगर मुझे डर लगता है तभी बच्‍चा बोलता है कि अपुन बहुत मारता है। फिर टाइगर श्राफ फिल्‍म में जबरदस्‍त एक्‍शन करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कृति सेनन जबरदस्‍त एंट्री के साथ वार्निंग देती नजर आ रही हैं। कि मैं आखिरी वार्निंग हूं जान दे भी सकती हूं और जान ले भी सकती हूं। वहीं ट्रेलर में अमिताभ बच्‍चन एक अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं। जबरदस्‍त एक्‍शन और रोमांस की झलक दिखाता गणपत का ये ट्रेलर फैंस को भा रहा है। टाइगर के फैंस में बच्‍चे भी शामिल हैं। इसलिए उन्‍हें गणपत के रोल में देख वे भी काफी खुश हो रहे हैं। गणपत में एक हीरो जन्‍मा है जो अपने लिए नहीं अपनों के लिए लडने को तैयार है। अब गुड्डू या गण्‍पत बने टाइगर का कौन सा किरदार दर्शकों को ज्‍यादा भाएगा ये फिल्‍म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

कंगना की तेजस के साथ होगा क्‍लैश

टाइगर श्राफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्‍चन की गणपत का फैंस लम्‍बे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस धमाकेदार एक्‍शन से भरपूर फिल्‍म को कंगना की ‘तेजस’ का सामना करना पड़ेगा। दोनों ही फिल्‍में 20 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। आपको बता दें कि जितना क्रेज फैंस में गणपत के ट्रेलर के बाद है वही उत्‍साह कंगना की तेजस के ट्रेलर रिलीज के वक्‍त देखने को मिला था। कंगना की फिल्‍म देशभक्ति पर बात करेगी तो गणपत समाज में अमीरी और गरीबी की दीवार को मिटाने और समाज की बुराइयों के खिलाफ जंग लड़ने की कहानी है। ऐसे में किसका पलड़ा बॉक्‍स ऑफिस पर भारी रहेगा ये रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...