100 करोड़ के बंगले में रहती हैं नयनतारा, लग्जरी सुविधाओं से हैं भरपूर: Nayanthara Lifestyle
Nayanthara Lifestyle

Nayanthara Lifestyle: नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं और उन्हें वहां का फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। शाहरुख खान की फिल्म जवान के साथ उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। एक्ट्रेस को अपनी शानदार एक्टिंग के चलते पहचाना जाता है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और बहुत लग्जरियस जिंदगी जीती हैं। वो अपनी फिल्मों के लिए 8 से 11करोड़ रुपए फीस लेती हैं। उनकी प्रॉपर्टी भी करोड़ों रुपए की है। एक्ट्रेस का चेन्नई में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत 102 करोड़ रुपए है। चलिए आज आपको इस बंगले को सैर कराते हैं।

लग्जरी है बंगला

Nayanthara Lifestyle
Nayanthara Lifestyle-Banglow

नयनतारा का ये बंगला बहुत ही लग्जरियस है। 4bhk के इस आलीशान घर में सारी आरामदायक चीजें मौजूद है। इसे पूरी तरह से सर्वसुविधायुक्त तरीके से तैयार किया गया है और एक्ट्रेस के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए सभी चीजें रखी गई है। लिविंग रूम में एक बहुत बड़ा झूमर भी है जो घर की खुबसूरती बढ़ाने का काम कर रहा है।

खूबसूरत पेंट

nayanthara
nayanthara

जब आप घर के लिविंग एरिया को देखेंगे तो यहां पर खूबसूरत सी सफेद दीवारों के बीच नीले रंग का सोफा रखा हुआ है। अन्य फर्नीचर का कलर हुई यही है और रंगों का ये कॉम्बिनेशन खूबसूरत नजर आ रहा है।

सूरज की रोशनी

nayanthara
Nayanthara Lifestyle-House Look

किसके घर में जितने भी दरवाजे लगे हैं उनकी लेंथ काफी अच्छी है और विंडो पर कांच लगे हुए हैं जिनकी मदद से आसानी से सूरज की रोशनी घर में आती है। घर में बहुत सारे हरे भरे गमले भी मौजूद है जो वातावरण को शुद्ध और सहज बनाते हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...