शाकाहारी लोग बिना अंडे के बना सकते हैं ये 4 डिलिशियस डिश: Eggless Recipe
Eggless Recipe

Eggless Recipe: यदि आप अंडा पसंद नहीं करते है साथ ही आपका बर्थ डे या फिर कोई ओकेजन ऐसे टाइम पर आ गया है कि आप अपने खाने में अंडे का इस्तेमाल नहीं कर सकते तो आप बिना अंडे के कुछ डिश तैयार कर सकती हैं। जो न सिर्फ आपके टेस्ट को बरक़रार रखेंगी बल्कि बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाएंगी। आजकल वैसे भी ढेरों ऐसी डिश है जो बिना अंडे के भी लाजवाब लगती है। तो आइए जानिए बिना अंडे के बनने वाली कुछ डिश के बारे में-

एगलेस आमलेट

सामग्री: एक कप बेसन, एक कप प्याज, एक कप टमाटर, थोड़ा सा हरा धनिया, एक दो हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच काली मिर्च, चैथाई चम्मच अजवाइन, तेल सामग्री के हिसाब से और नमक स्वादानुसार।

विधि: बिना अंडे का आमलेट बनाने के लिए एक कटोरा लें जिसमें बेसन डालें उसमें ही टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया डालें और काली मिर्च पाउडर और अजवाइन को भी मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें नमक मिला लें और थोड़ा पानी मिलाते हुए पतला घोल तैयार कर लें। अब आप तवा लें और उसे गर्म कर लें अब आप इसपर घोल को डालें और कलछी से थोड़ा गोलाई में फैला लें। और फिर घी लगाकर आगे पीछे से सेकें। जब सुनहरा हो जाए तो टमाटर की चटनी के साथ परोसे।

बिना अंडे के स्पंज केक

Eggless Recipe
Eggless Recipe-Cake

सामग्री: मैदा एक कप, चीनी पीसी हुई एक कप, बेकिंग पाउडर आधा चम्मच, सफेद सिरका एक चम्मच, रिफाइंड का तेल दो चम्मच, एक कप दूध और वनीला एसेंस एक चम्मच।

विधि: एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और जरा सा नमक मिला लें। इसे एक तरफ रख दें अब एक अलग बर्तन लें उसमें दूध और उसमें सिरका डाल दें उसे मिक्स होने के लिए 15 मिनट के लिए छोड़ दें अब आपका बटर मिल्क तैयार हो जाएगा। अब बटर मिल्क में आप पिसी हुई चीनी और बेकिंग सोडा मिला लिजिए। इसे पांच या सात मिनट मिला कर छोड़ दें। जब इसमें बबल्स आ जाए तो इसमें वनीला एसेंस डालिए। इसमें मैदा वाला घोल भी मिला लें। और ब्लेंडर से मिक्स कर लिजिए। साथ ही इसमें रिफाइंड ऑयल मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण को केक वाले बर्तन में डाल लें और 170 डिग्री सेल्सियस पर 40 मिनट के लिए ओवन में बेक होने के लिए रख दें। जब ठंडा हो जाए तो इसे केक प्लेट में निकाल लें, आपका बिना अंडे का स्पंजी केक तैयार है।

एगलेस बटर कुकीज

यदि आपको अंडा पसंद नहीं है और आप कुकीज बनाना चाहती है तो बिना अंडे के भी केक बनता है।

सामग्री: आधा कप गेहूं का आटाया फिर मैदा, चौथाई कप दूध, एक टी स्पून सिरका, 150 ग्राम मक्खन, आधा कप पिसी हुई चीनी और एक छोटी चम्मच वनीला एसेंस।

विधि: सबसे पहले एक बाउल में मैदा, दूध, सिरका, मक्खन, चीनी और वनीला एसेंस मिला लें और इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें । इसके बाद इन सबको आटे में मिलाकर आटे को स्मद गूंथ लें और इन्हें एक शेप देती जाए। अब एक ओवन वाली प्लेट में घी लगाकर उसमें बिस्कुट लगा दें। ओवन पहले से ही गर्म है तो इसे 15 से 20 मिनट के लिए बेक कर दें।

एगलेस पैनकेक

Eggless Recipe
Eggless Recipe

सामग्री: एक कप मैदा,चीनी एक छोटी चम्मच,नमक एक छोटी चम्मच,चौथाई चम्मच बेकिंग पाउडर,एक कप दूध,तेल एक चम्मच,एक चम्मच वनीला एसेंस और तेल पकाने के लिए।

विधि: एक बाउल लें जिसमें मैदा, चीनी, नमक, तेल, बेकिंग पाउडर, वनीला एसेंस, दूध, पानी और अन्य सभी सामग्रियां भी डाल दें। सब सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद एक पैन लें जिसमें तेल गर्म कर लें। अब तैयार बैटर को गर्म तवे पर फैलाएं और जब पांच मिनट हो जाएं तो पैन केक तैयार है। इसे सर्व करें।