प्रियंका चोपड़ा पर पाकिस्तानी होस्ट और एक्टर का भद्दा कमेंट, लोगों ने लगाई क्लास: Derogatory Comment on Priyanka
Derogatory Comment on Priyanka

Derogatory Comment on Priyanka: बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से मशहूर प्रियंका चोपड़ा किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के दम पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में और उसके बाहर एक अलग मुकाम हासिल किया है। और अब उन पर पाकिस्तानी एक्टर और होस्ट ने एक भद्दा कमेंट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। लोग दोनों को जम कर लताड़ रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तानी होस्ट नादिर अली के पॉडकास्ट में कुछ पाकिस्तानी सिलेब्रिटी आते हैं और आज उनके शो में एक्टर मुअम्मर राणा नजर आए। शो में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर वाहियात कमेंट किया। जब होस्ट ने एक्टर से पूछा कि उन्हें पाकिस्तान में कौन सी एक्टर बिना मेकअप के भयानक लगती है? तो मोअम्मर ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में ऐसी कोई नहीं लगती है।

पाकिस्तानी एक्टर ने प्रियंका को बताया भयानक

YouTube video

इसके बाद नादिर ने मुअम्मर से पूछा कि उन्हें भारत में कौन सी एक्ट्रेस भयानक लगती है तो एक्टर ने प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उनका प्रियंका पर क्रश था, लेकिन जब वह उनसे आमने-सामने मिले तो सारा क्रश खत्म हो गया।

मुअम्मर ने एक इवेंट का किस्सा बताते हुए कहा, “एक बार प्रियंका मेरे बगल में आकर बैठ गई और वह मेरे दूसरे साइड बैठे सलमान से बात कर रही थी। मैं कभी आगे जा रहा कभी पीछे। सोच रहा कहां जाऊं। थोड़ी देर बाद वह उठकर चली गई। मैंने सलमान से पूछा, कौन है ये?”

होस्ट ने भी किया भद्दा कमेंट

इतने में होस्ट नादिर ने बोला- ‘नौकरानी है, क्या है?’ मुअम्मर ने अपनी बात जारी करते हुए आगे कहा, “उसने कहा- तुमने पहचाना नहीं। प्रियंका चोपड़ा बैठी थी। मेरा जो क्रश वगैरह जो भी था ना, सब भाड़ में गया।”

एक्टर-होस्ट के कमेंट से भड़के लोग

सोशल मीडिया पर मुअम्मर और नादिर अली की जमकर क्लास लगाई जा रही है। एक यूजर ने कहा, “ये आदमी खुद तो अच्छा नहीं दिखता, सही से बोल नहीं पाता, फिर भी दूसरी महिलाओं पर कमेंट करने की हिम्मत करता। कोई इसे अच्छे स्कूल भेजो या फिर डिटोल पिला दो।” इसके अलावा कई लोगों ने महिला के रंग-रूप पर कमेंट करने पर क्लास लगाई।