प्रियंका ने मिलाए जूनियर एनटीआर के साथ हाथ,अगली फिल्म में साथ आएंगे नज़र: Priyanka and NTR News
Priyanka and NTR News

Priyanka and NTR News: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ नया खुलासा करके फैंस को हैरान करती रहती हैं। कभी उनके बयान तो कभी उनके एक्शन पर मीडिया का रिएक्शन आता रहता है। अभी कुछ समय पहले एक्ट्रेस की नई वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस एक्शन करती नजर आ रही हैं। इसके बाद फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम नई फिल्म से जुड़ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका संग इस फिल्म में साउथ के जाने-माने अभिनेता नजर आने वाले हैं। 

Priyanka and NTR News: RRR से मिली जरूरत से ज्यादा फेम

एसएस राजामौली की फिल्म RRR की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब फैंस जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग देखने के बाद ‘गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी’ फेम वर्ल्ड फेमस डायरेक्टर जेम्स गन भी उनके साथ काम करना चाहते हैं। हालांकि, इस साउथ एक्टर के पास इंडिया में ही कई प्रोजेक्ट्स की भरमार हो गई है। वो इस समय ‘देवरा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का नाम पहले NTR 30 था, इसमें जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी है। इस बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। ये भी खबर सामने आई है कि उनके साथ इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा जोनस हो सकती हैं| KGF जैसी सुपरहिट मूवी बनाने वाले प्रशांत नील के साथ Jr NTR काम करेंगे। इस मूवी के लिए पहले दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर जैसी एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे थे।

कैसी होगी फिल्म 

प्रियंका चोपड़ा की आजकल काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन चर्चा की वजह उनकी कोई फोटो या वीडियो नहीं बल्कि अभिनेत्री की आने वाली फिल्म है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इंडिया-पाकिस्तान वॉर पर आधारित हो सकती है। साथ ही यह भी बताया गया कि ये इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर से भी बात
की गई थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मार ली है

जानकारी के मुताबिक, KGF जैसी सुपरहिट मूवी बनाने वाले प्रशांत नील के साथ Jr NTR काम करेंगे। इस मूवी के लिए पहले दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर जैसी एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा को चुन लिया गया

इंडिया-पाकिस्तान वॉर के बैकग्राउंड पर बेस्ड इस एक्शन-पैक्ड मूवी में लीड रोल के लिए ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को चुना गया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

‘वॉर 2’ में होंगे जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। जिसमें हृतिक रोशन के साथ यह पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।

जूनियर एनटीआर की फिल्म में विलेन होंगे सैफ

जूनियर एनटीआर की Devara की तो इस फिल्म में सैफ अली खान तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। वो फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।