national film awards 2023 winners shreya ghoshal
national film awards 2023 winners shreya ghoshal

फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने 5वीं बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीतकर सभी को हैरान कर दिया। इस साल पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया गया। वहीं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा गुरुवार के दिन कर दी गई। जिसमें बेस्ट बैग्राउंड फीमेल सिंगर का खिताब श्रेया घोषाल ने अपने नाम किया। खास बात ये है कि श्रेया घोषाल ने इस साल अपना पांचवा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। 

बेस्ट फीमेल सिंगर श्रेया घोषाल 

श्रेया घोषाल ने फिल्म ‘इराविन निज़ल’ के गाने ‘मायावा चयावा’ के लिए बेस्ट बैग्राउंड सिंगर फीमेल का अवार्ड जीता। वहीं काला भैरव ने फिल्म आरआरआर के गाने ‘कोमुराम भीमुडो’ के लिए बेस्ट बैग्राउंड सिंगर मेल का अवार्ड जीता। हिट सॉन्ग ‘पीयू बोले’ के लिए उन्हें ये अवार्ड मिला। 

कब मिला था पहला नेशनल फिल्म अवार्ड

आपको बता दें कि श्रेया को उनका पहला नेशनल फिल्म अवार्ड 2003 में फिल्म देवदास के हिट गाने ‘बैरी पिया’ के लिए मिला था। इसके बाद उन्हें सॉन्ग ‘धीरे जलना’ और ये इश्क हाय जैसे सॉन्ग्स के लिए भी अवार्ड मिला। 

यह भी देखें-प्रियंका चोपड़ा पर पाकिस्तानी होस्ट और एक्टर का भद्दा कमेंट, लोगों ने लगाई क्लास: Derogatory Comment on Priyanka

सबसे सम्मानित अवार्ड

नेशनल फिल्म अवार्ड को देश के सबसे सम्मानित अवार्ड्स में से एक माना जाता है। इस अवार्ड को खुद देश के राष्ट्रपति विजेताओं को देते हैं, जो कि बहुत ही गर्व की बात है। किसी भी एक्टर या सिंगर के लिए ये अवार्ड बहुत ही मायने रखता है। ऐसे में श्रेया घोषाल के फैंस के लिए ये एक बहुत ही प्राउड मूमेंट है। 

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...