सलमान की ये हीरोइन होगी एकता कपूर की नागिन: Naagin 7 Update
Naagin 7 Update

Naagin 7 Update: नागिन एकता कपूर की फेमस फ्रेंचाइजी है और अब तक इसके 6 सीजन आ चुके हैं। छठे सीजन में तेजस्वी प्रकाश को नागिन का रोल निभाते हुए देखा गया। ये सीजन खत्म हो चुका है और अब अगले यानी सातवें सीजन का ऐलान हो गया है। अब इस नए शो में नागिन का चेहरा कौन होगा ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चलिए आपको नई नागिन के बारे में बताते हैं।

कौन होगी एकता की नई नागिन

नागिन 7 में एकता कपूर की नागिन कौन होगी इस बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इसके लिए पहले प्रियंका चाहर चौधरी और आयशा सिंह का नाम सामने आया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक सलमान खान की हीरोइन इस फिल्म की अगली नागिन हो सकती है। एक्ट्रेस ने सलमान के साथ फिल्म जय हो में काम किया था।

डेजी शाह को किया अप्रोच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेजी शाह को इस शो के लिए अप्रोच किया गया हैं। बताया जा रहा है कि शो में शिवनागिन के किरदार में एक्ट्रेस को देखा जा सकता है। हालांकि, अब तक इस बारे में एक्ट्रेस ने अब तक कोई भी अनाउंसमेंट नहीं किया है। अब वो एकता की नागिन बनती हैं या नहीं ये तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...