जीवन में बहुत कुछ सिखाने के लिए काफी है तनाज की किताब: Tannaz Irani Books
Tannaz Irani Books

Tannaz Irani Books: हर किसी के पास अपनी एक कहानी है। एक्ट्रेस तनाज ईरानी की जिंदगी को देखें तो वह आज एक कामयाब एक्टर हैं। अपने करियर में उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन एक्ट्रेस के लिए ये सब इतना आसान नहीं था। अपनी जीवन में आई चुनौतियों को उन्होंने कैसे अवसरों में बदला। ये सब आप उनकी बुक ‘आई आई कैन सो कैन यू’ से समझ सकते हैं। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के 50 साल पार कर चुकी हैं लेकिन आज भी वह चुलबुले व्यवहार वाली लड़की लगती हैं।

क्या सिखाती है तनाज की किताब

यह किताब आपको जीवन के प्रति एक सकारात्मक रवैया देने की कोशिश करेगी। इसे पढ़कर आप समझ पाएंगे कि जीवन में परेशानियों का आना एक हिस्सा है। बस कुछ लोग उन परेशानियों के जाल में उलझ कर रह जाते हैं तो कुछ लोग इनसे सीखकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा वह इनसे जीतते हैं। जैसा कि टाइटल से ही सप्ष्ट है कि इससे आपको प्रेरणा मिलेगी कि अगर तनाज कर सकती हैं तो हम भी कर सकते हैं। हाल ही में उनका बुक लॉन्च ईवेंट हुआ। इसमें कई टीवी सेलिब्रेटीज ने शिरकत की। इसमें अली असगर, डलनाज ईरानी, जूही परमार, सिंपल कॉल आदी ने शिरकत की।

कैसी है तनाज की जिंदगी

तनाज की बात करें तो वह पारसी समुदाय से जुड़ी हैं। लेकिन बहुत कम उम्र में उन्हें एक गैर पारसी लड़के से प्यार हो गया। इसके चलते उन्हें अपने समुदाय के विरोध का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने फरीद कुरीम से शादी की। 20 साल की उम्र में बेटी की मां भी बनी हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ अपना रुख मोड़ा। साल 2006 में उन्हें अपने जीवन में दूसरा प्यार बख्तियार के रुप में मिला लेकिन यहां भी उम्र एक चुनौती थी। वे अपने होने वाली पति से 8 साल बड़ी थीं। लेकिन खैर उनकी यह शादी हुई। आज इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी अपने पिता के साथ रहती है लेकिन उसके अपनी मां के साथ अच्छे रिश्ते हैं। वह अक्सर तनाज से मिलने आती है।