Effect of heat on body
Effect of heat on body

हीट बन सकती हैं हमारी बॉडी में इन समस्याओं की वजह

हीट के कारण कई बीमारियों या परेशानियों की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में हीट से बचाव जरूरी है। आइए जानें कि हीट से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

Effect of heat on body: अधिक गर्मी हो या सर्दी, हमारा शरीर इन दोनों को सहन नहीं कर पाता है और इससे हमारे शरीर में कई समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। यही कारण है कि हमारे लिए अधिक गर्मी हो या ठंड, दोनों से बचाव करना आवश्यक है। जरूरत से अधिक गर्मी के संपर्क में आने के कारण हीट में तेजी से बढ़ोतरी से शरीर की तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित होती है और इसकी वजह से हीट क्रैम्प्स, हीटस्ट्रोक और हाइपरथर्मिया जैसे कई रोग हो सकते हैं। इसके अलावा भी हीट के कारण शरीर पर अन्य कई बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए, जानें हीट के कारण हमें क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं?

हीटस्ट्रोक 

अगर शरीर के तापमान को कंट्रोल न किया जाए, तो स्किन गर्म और रूखी हो सकती है। हीटस्ट्रोक एक गंभीर समस्या है। इसके कारण हम कन्फ्यूजन, हार्टबीट का बढ़ना, जी मिचलाना और सिरदर्द जैसी समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। यही नहीं, अगर इस परेशानी का उपचार न किया जाए, तो रोगी को दौरे आना, कोमा जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। यही नहीं, यह जानलेवा भी हो सकती है।

और पढ़ें। इस हीट में हाइपरटेंशन को करना है बीट, तो इस एक जूस का जरूर करें सेवन: Juice For Hypertension

डिहाइड्रेशन

गर्मी में हीट के कारण हमारे शरीर से पसीने के माध्यम से बहुत अधिक फ्लूइड बाहर निकल जाता है। यही नहीं इससे हमारे शरीर में जरूरी मिनरल्स की भी कम हो जाते हैं। डिहाइड्रेशन के कारण रोगी को सामान्य से अधिक प्यास लगती है और मुँह व जीभ दोनों ड्राई हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी के कारण रोगी को चक्कर आना, कन्फ्यूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए ठंडी जगह पर रहें और नमक व चीनी के घोल का सेवन करें। गंभीर स्थितियों में तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

Dehydration
Dehydration

हीट रैश 

हीट रैश की समस्या तब होती है, जब गर्म और ह्यूमिड वाले मौसम में शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है और रोगी के स्वेट ग्लैंडस ब्लॉक हो जाते हैं। इस प्रॉब्लम में रोगी के शरीर पर लाल रंग के छोटे दाने हो जाते हैं। यह परेशानी बच्चों को भी हो सकती है। इस समस्या से बचाव के लिए हमें कॉटन के खुले-खुले कपड़ों को पहनना चाहिए और ठंडी जगह पर रहना चाहिए।

सनबर्न 

अगर हम अधिक समय तक सूरज की रोशनी में रहते हैं ,तो इससे सनबर्न हो सकता है। इससे प्रभावित स्किन लाल हो जाती है और उसमें खुजली और दर्द होती है। यह एरिया छूने पर गर्म होता है। सनबर्न से स्किन कैंसर होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। यह समस्या होने पर एलोवेरा लोशन का इस्तेमाल करें और इससे बचाव के लिए सही सनस्क्रीन को लगाए व पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

Sunburn
Sunburn

हीट एडेमा

हीट की वजह से हाथ या पैरों की उँगलियाँ या एड़ियां सूज सकती है। यह समस्या आमतौर पर गंभीर नहीं होती है और समय के साथ ठीक हो जाती है। लेकिन, अगर यह समस्या बार-बार हो और इसकी वजह से आपको दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। हीट हार्ट बीट के तेज होने का कारण भी बन सकती है। यही नहीं, जब हमारा शरीर गर्म होता है और शरीर से पसीना निकलता है, तो इससे शरीर से फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकलते हैं। इसके साथ ही हीट से ब्लड वेसल्स को फैलाकर पसीना बढ़ाती है। जिससे ब्लड प्रेशर लो भी हो सकता है।