Heat Side Effects: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। इसकी वजह से आपको हीटस्ट्रोक, स्किन प्रॉबल्म और ना जाने कितनी ही दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी की वजह से आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकते हैं।
पसीना आना
When a heat wave hits, it's important to take precautions to keep you and your loved ones safe. What to know: https://t.co/c0GlvIPPRI pic.twitter.com/wiq5XL32GE
— WebMD (@WebMD) June 25, 2023
पसीना आना आपकी बॉडी का एक नेचुरल कूलिंग सिस्टम है। आपका शरीर पसीने को आपकी त्वचा की सतह पर धकेलता है। यह गर्मी को दूर खींच लेती है और आपको ठंडा कर देती है। अगर गर्मी ज्यादा हो, तो इससे आप बहुत थक सकते हैं और कभी-कभी गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं।
गर्मी से थकावट

यह अत्यधिक गर्मी में होता है जब आपका शरीर पर्याप्त रूप से ठंडा नहीं हो पाता है और पसीने के कारण बहुत अधिक पानी और नमक निकल जाता है। इससे आपकी बॉडी पीली और कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से आप थके हुए, कमजोर, चक्कर आना, उल्टी और सिरदर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
लू लगना
गरम हवाओं की वजह से आपको लू लग सकती है। इसकी वजह से आपको चक्कर आना, डायरिया और कमजोरी का अहसास हो सकता है।
डिहाइड्रेशन
बहुत ज्यादा गर्मी होने पर शरीर से सोडियम और पोटेशियम जैसे जरूरी तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसकी वजह से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको सही मात्रा में पानी पीना चाहिए।
घमौरियां

अक्सर गर्म उमस भरे मौसम में घमौरियां हो जाती हैं, जो धूप में और भी ज्यादा जलन देती हैं। ऐसा तब होता है, जब आपको इतना पसीना आता है कि आपकी पसीने वाली ग्रंथियां अवरुद्ध हो जाती हैं।
