Raksha Bandhan 2023: भाई बहन के सबसे बड़े त्योहार रक्षाबंधन के अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। हर वर्ष सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का महत्व धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है, जो भाई बहन के प्रेम, समर्पण व अटूट रिश्ते को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उसके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन को उपहार देने के साथ उसकी रक्षा का वचन देते हैं। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त पर ही बांधती चाहिए। वहीं, अगर बहनें राशि के अनुसार भाई को राखी बांधें तो यह और भी उत्तम रहता है। इससे भाई को जीवन में अपार सफलता प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं राशि के अनुसार किस प्रकार से भाई को राखी बांधनी चाहिए।
राशि के हिसाब से किस रंग की बांधें राखी?

- मेष- अगर आपके भाई की राशि मेष है तो रक्षाबंधन पर उसकी कलाई पर लाल रंग की राखी बांधना शुभ होता है। लाल रंग के अलावा आप गुलाबी या पीले रंग की राखी भी बांध सकते हैं। इससे उसके जीवन में सुख—समृद्धि बनी रहेगी।
- वृष- वृष राशि होने पर भाई को सफेद या आसमानी रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उसको जीवन में अपार सफलता प्राप्त होगी।
- मिथुन- मिथुन राशि के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन पर भाई को हरे रंग की बांधना उत्तम होता है। आप चाहे तो इस दिन भाई को नीले या गुलाबी रंग की राखी भी बांध सकते हैं।
- कर्क- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर भाई की राशि कर्क है तो उसे सफेद या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे उसके जीवन में सफलता के द्वार खुल जाएंगे और कभी आर्थिक समस्या नहीं होगी।
- सिंह- सिंह राशि के भाई को नारंगी राखी बांधना उत्तम रहेगा। इससे भाई बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है और प्रेम भी बढ़ता है।
- कन्या- कन्या राशि होने पर रक्षाबंधन पर अपने भाई को गुलाबी रंग या पिस्ता ग्रीन कलर की राखी बांधें। यह शुभता प्रतीक होती है। इससे भाई के जीवन में कभी कोई बाधा नहीं आती है।
- तुला- तुला राशि होने पर भाई को हल्के पीले रंग या फिर सफेद या नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
- वृश्चिक- अगर भाई की राशि वृश्चिक है तो रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधना सबसे उत्तम होता है। इससे उसके जीवन में मंगल ही मंगल होगा।
- धनु- धनु राशि का स्वामी बृहस्पति हैं। ऐसे में अपने भाई को रक्षाबंधन पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उसकी बृद्धि में विकाश होगा।
- मकर- रक्षाबंधन पर मकर राशि के भाई को नीला या मल्टीकलर राखी बांधना उत्तम रहेगा। इससे उसके जीवन में सुख—शांति बनी रहेगी।
- कुंभ- कुंभ राशि के भाइयों की कलाई पर नीले, काले या गहरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उसको जीवन में सदैव तरक्की प्राप्त होती हैं
- मीन- मीन राशि होने पर भाई को रक्षाबंधन पर पीले रंग की राखी बांधना शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में कर सकते हैं भगवान शिव के इन मंदिरों के दर्शन
