प्रियंका शर्मा
सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। आप भी इन मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन कर सकते है-
ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये समुद्र किनारे मौजूद है। सावन में इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है।
सोमनाथ मंदिर, गुजरात
कैलाश मंदिर महाराष्ट्र के एलोरा में मौजूद है। इस मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी में हुआ था।
कैलाश मंदिर, महाराष्ट्र
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में स्थित है। यहां भक्त जीवन के अंतिम वक्त पर मोक्ष प्राप्ति के लिए आते है।
काशी विश्वनाथ, उत्तर प्रदेश
ये भगवान शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो रामेश्वरम में स्थित है। सावन में आप भी इस मंदिर में दर्शन कर सकते है।
रामनाथस्वामी, तमिलनाडू
ये मंदिर भुवनेश्वर में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में सोमवंशी राजा ने करवाया था। सावन में यहां दर्शन करना शुभ होता है।
लिंगराज मंदिर, ओडिशा
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, ये मंदिर उज्जैन में स्थित है। आप भी सावन में महाकाल के दर्शन कर सकते है।
महाकालेश्वर, मध्य प्रदेश
त्र्यंबकेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के नासिक में स्थित है। ये मंदिर काले पत्थर से बना है। ये मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर, महाराष्ट्र
ये मंदिर भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी मुर्ति के लिए जाना जाता है। इसके पास 20 मंजिला मंदिर भी है।
मुरुदेश्वर मंदिर, कर्नाटक
बैद्यनाथ मंदिर झारखंड के देवघर में स्थित है। ये एक ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ शक्तिपीठ भी है।
बैद्यनाथ मंदिर, झारखंड
स्वाति कुमारी