स्वाति कुमारी
सावन में सोमवार के दिन आप सफेद वस्त्रों का दान कर सकते है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
सोमवार के दिन दूध का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है।
सावन में सोमवार के दिन किसी गरीब को चांदी का दान करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
सावन के सोमवार के दिन जो भी व्यक्ति नमक का दान करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
सावन में किसी भी सोमवार को चावल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सफलता के सभी मार्ग खुलते हैं।
सावन में रुद्राक्ष का दान करना शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपको शारीरिक व मानसिक कष्ट से छुटकारा मिलता है।
आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने के किसी भी सोमवार को झाड़ू का दान करें।
जिन लोगों को ग्रहों से संबंधित कोई दोष है, उन्हें सावन में सोमवार के दिन काले तिल का दान करना चाहिए।
स्वाति कुमारी