prediabetes meal plan

Prediabetes Diet: प्रीडायबिटीज होने पर टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में डाइट को सही रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। अगर आपकी डाइट और लाइफस्टाइल सही नहीं है, तो इससे आपकी सेहत को खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं प्रीडायबिटीज को मैनेज करने के लिए कैसी डाइट होनी चाहिए। 

अधिक सब्जियां खाएं

प्लांट बेस्ड फाइबर ब्लड शुगर को बढ़ाए बिना आपका पेट भर देता है। सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। अपनी आधी प्लेट रंगीन, बिना स्टार्च वाली सब्जियों से भरें। आपको गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, और पालक जैसी सब्जियां खानी चाहिए। 

फल खाएं

फल फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। एक दिन में दो से तीन सर्विंग का लक्ष्य रखें। ऐसे में आप सेब या आधा कप स्ट्रॉबेरी, जामुन, कीवी, खरबूजे और संतरे खा सकते हैं। 

साबुत अनाज 

साबुत अनाज में सभी मूल फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं। आप इन्हें नाश्ते में या दोपहर के भोजन या रात के खाने में साइड डिश के रूप में खा सकते हैं। ऐसे में आप दलिया, ब्राउन चावल, साबुत गेहूं की ब्रेड या क्विनोआ खा सकते हैं। 

नट्स और सीड्स

Nuts and Seeds
Nuts and Seeds

आप अपनी डाइट में कोई भी अनसाल्टेड नट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं। नट्स और बीजों में स्वस्थ वसा होती है, लेकिन उनमें कैलोरी भी अधिक होती है। आप अखरोट, पिस्ता, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और काजू खा सकते हैं। 

यह भी देखें-Baggy Jeans के इस कलेक्शन को बनाएं वॉडरोब का हिस्सा

प्रोटीन लें

अपने सभी भोजन और नाश्ते में प्रोटीन शामिल करने का प्रयास करें। यह आपको भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। ये ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करता है। 

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...