बरसात में इन पौधों की होती है अच्छी ग्रोथ, अपने गार्डन में जरूर लगाएं: Monsoon Plants
Monsoon Plants

बारिश में पूरा करें हरे भरे पौधे लगाने का शौक़

बरसात का मौसम है और इस मौसम में पौधों को लगाने का सबसे अनुकूल समय होता है। इस समय हम जो भी पौधे लगाते हैं वह अच्छे से लग जाते हैं और ग्रो भी जल्दी करते हैं।

Monsoon Plants: हरा भरा ख़ूबसूरत वातावरण भला किसे नहीं अच्छा लगता है। यही कारण है कि हर कोई अपने घर में पेड़ पौधों को लगाना पसंद करता है। अभी बरसात का मौसम है और इस मौसम में पौधों को लगाने का सबसे अनुकूल समय होता है। इस समय हम जो भी पौधे लगाते हैं वह अच्छे से लग जाते हैं और ग्रो भी जल्दी करते हैं। यदि आपको भी साफ़ सुथरा स्वस्थवर्धक वातावरण पसंद है, आपको भी अपने घर पर हरे भरे पौधे लगाने का शौक़ है तो इस लेख में बने रहिए। मैं आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानकारी देने वाला हूं जिनकी बरसात में अचकि ग्रोथ होती है, उन्हें आप अपने घर पर ज़रूर लगायें। 

कॉसमॉस का पौधा

Monsoon Plants
cosmos plant

कॉसमॉस एक बहुत ही ख़ूबसूरत पौधा है जिसपर वार्षिक फूल लगता है। इस पौधे को उगाने के लिए गर्मी और बरसात दोनों ही मौसम सही रहता है। दोनों ही मौसम में आप इस पौधे को अपने घर के गार्डेन में लगा सकते हैं। यह पौधा देखने में बहुत ही सुंदर होता है और इसकी लम्बाई चार फ़ीट तक होती है। इसके पौधे पर लाल, गुलाबी और बेगानी रंग के फूल लगते हैं। यदि आपको फूल पसंद है तो कॉसमॉस का पौधा का पौधा अपने घर पर ज़रूर लगाएँ। 

मानसून कैसिया

monsoon cassia
monsoon cassia

मानसून कैसिया को हम सब सामान्यतौर पर अमलतास के रूप में जानते हैं। यह भी एक बहुत ही ख़ूबसूरत पौधा है जिसे कुछ लोग गोल्डन फ्लावर भी कहते हैं। यह एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है जो तरह तरह के जीवाणुओं से हमारी रक्षा करता है। मानसून के मौसम में कैसिया के पीले रंग के फूल हर किसी के मन को मोह लेते हैं। कैसिया को हमारे दक्षिण भारतीय राज्य केरल का राजकीय फूल होने का भी दर्जा प्राप्त है। 

क्लियोम

Cleome
Cleome

क्लियोम एक बहुत ही ख़ूबसूरत पौधा है जो कि क्लियर मेसी परिवार में आता है। क्लियोम को इस परिवार में फूल देने  वाले पौधे की एक प्रजाति में रखा गया है। जिसे हम लोग मकड़ी के फूल कहते हैं। कुछ लोग इसी तरह इस पौधे को  मकड़ी का पौधा कहकर भी सम्बोधित करते हैं। क्लियोम फूलों के गुच्छों वाला पौधा है जिसपर रंग- बिरंगे फूल आते हैं। इस के पौधे को कुछ लोग सब्ज़ी के साथ भी लगाते हैं, यह कीड़ों मकोड़ों को दूर भगाता है।

चमेली का पौधा

jasmine plant
jasmine plant

चमेली का पौधा भला किसने नहीं देखा होगा। यह लताओं की एक प्रजाति का एक ऐसा पौधा है जिसपर बहुत ही ख़ूबसूरत फूल लगते हैं। यह पौधा अपने सफ़ेद और ख़ुशबूदार फूल के लिए जाना जाता है। यह हर किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है, यहाँ तक की यमधुमक्खियों को भी। चमेली के पौधे कई प्रजातियाँ पायी जाती हैं, जिनमें से कुछ प्पर पीले या क्रीम रंग के फूल लगते हैं। चमेली के पौधे को आप बेहद ही आसानी से अपने घर पर लगा सकते हैं।  

कनेर प्लांट

Kaner Plant
Kaner Plant

कनेर का पौधा अपने रंग बिरंगे फूलों के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा पौधा है जिसपर पीले, गुलाबी, लाल, बैंगनी, सफेद जैसे कई रंग के फूल लगते हैं। यह पौधा ज़्यादातर राजस्थान में पाया जाता है। कनेर का फूल बहुत ही सुंदर और खुशबूदार होता है। इस पौधे को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है फिर भी लोग बरसात के मौसम में लगाना पसंद करते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...