मस्कारा लगाते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो मेकअप होगा एकदम परफेक्ट: Mascara Applying Tips
Mascara Applying Tips

सही तरीके से मस्कारा कैसे लगाएं

परफेक्ट आई मेकअप के लिए मस्कारा लगाना बहुत ही जरूरी होता है। केवल मस्कारा लगाने से ही आंखें सुंदर दिखाई देती है।

Mascara Applying: आंख को और खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है, परंतु मेकअप करने के लिए बहुत सारी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। इसके लिए काजल आईलाइनर के अलावा मस्कारा आई मेकअप का एक अहम हिस्सा माना जाता है। परफेक्ट आई मेकअप के लिए मस्कारा लगाना बहुत ही जरूरी होता है। केवल मस्कारा लगाने से ही आंखें सुंदर दिखाई देती है। परंतु कई बार मस्कारा लगाने पर फैल जाता है या उसका सही तरीका नहीं पता होता है। इसमें बहुत छोटी-छोटी गलतियां होने की संभावना रहती है। जिससे आपका लुक भी खराब हो सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि मस्कारा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गलत तरीके से मस्कारा लगाना

Mascara Applying Tips
How To Apply Mascara

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि मस्कारा लगाना का मतलब सिर्फ पलकों पर एक प्रोडक्ट लगाना होता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। आई मेकअप करने का एक अलग ही तरीका होता है जिसे फॉलो करना बहुत ही जरूरी होता है। आपको वेड्स को पलकों के बेस से लेकर टिप तक विगल करना होगा। ऐसा करने से आपकी पूरी पलक पर मस्कारा आसानी से लग जाएगा।

टॉप लैशेज़ पर मस्कारा अप्लाई करना

top lashes
Mascara Applying Tips-top lashes

क्या आप भी टॉप लैशेज पर मस्कारा लगाती है। यह एक बहुत ही सामान्य गलती होती है जो अक्सर सभी लोग करते हैं। इससे ऊपरी पलक स्मज हो जाती है इसीलिए हमेशा लोअर लैश से शुरुआत करनी चाहिए। ऊपरी पलक पर मस्कारा लगाते वक्त सीधे आंख की ओर देखें और वेंड को लैशेज के बेस पर रखें। अब जीग जैग मोशन में अपनी पलकों को घुमाएं इससे आपकी पलकों को कर्ल इफेक्ट मिलेगा।

एक ही मस्कारा का इस्तेमाल करना

applying mascara
applying mascara

क्या आप जानते हैं मस्कारा भी अलग-अलग प्रकार के होते हैं कुछ मस्कारा का काम आइब्रो को वॉल्यूम और थिकनेस देने का होता है। वहीं कई मस्कारा आइब्रो को कर्ल लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए आपको हमेशा एक ही मसकारे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसलिए अपने पास कम से कम दो-तीन मस्कारा जरूर रखें। इससे आपका आई मेकअप अफेक्ट करता है।

हमेशा वाटरप्रूफ मस्कारा लगाएं

waterproof mascara
waterproof mascara

वाटरप्रूफ मस्कारा लगाने का फायदा यह होता है कि यह जल्दी फैलता नहीं है लेकिन आपको इसका रोजाना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके कारण आपकी आईलैशेस खराब हो सकती है।बीच पर घूमने का प्लान हो या बारिश में निकल रहे हों, तो ही वाटरप्रूफ मस्कारा लगाएं।

मस्कारा हटाने का सही तरीका

how to remove mascara
how to remove mascara

क्या आप भी मस्कारा हटाते वक्त आईलैशेस को खींचते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके कारण आपकी पलकें टूट सकती है। यह मस्कारा हटाने का तरीका बिल्कुल ही गलत होता है। मस्कारा हटाने के लिए आपको किसी मेकअप रिमूवर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाहे तो नेचुरल चीज जैसे कोकोनट ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...