बारिश में पूरा करें हरे-भरे पौधे लगाने का शौक: Home Gardening in Monsoon
Home Gardening in Monsoon

Home Gardening in Monsoon: हरा-भरा खूबसूरत वातावरण भला किसे नहीं अच्छा लगता है। यही कारण है कि हर कोई अपने घर में पेड़-पौधों को लगाना पसंद करता है। अभी गर्मी का मौसम है लेकिन कुछ दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी। इस मौसम में पौधों को लगाने का सबसे अनुकूल समय होता है। इस समय हम जो भी पौधे लगाते हैं वह अच्छे से लग जाते हैं और ग्रो भी जल्दी करते हैं। यदि आपको अपने आसपास साफ-सुथरा स्वास्थ्यवर्धक वातावरण पसंद होने के साथ गार्डनिंग का भी शौक है तो इस लेख में बने रहिए। हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनकी गर्मी और बरसात में दिनों अधिक ग्रोथ होती है, उन्हें आप अपने घर पर जरूर लगायें।

Also read: गार्डनिंग को ख़ूबसूरत बनाने के पांच तरीके: Gardening Ideas

कॉसमॉस का पौधा

कॉसमॉस एक बहुत ही खूबसूरत पौधा है जिस पर वार्षिक फूल लगता है। इस पौधे को उगाने के लिए गर्मी और बरसात दोनों ही मौसम सही रहता है। दोनों ही मौसम में आप इस पौधे को अपने घर के गार्डेन में लगा सकते हैं। यह पौधा देखने में बहुत ही सुंदर होता है और इसकी लम्बाई चार फीट तक होती है। इसके पौधे पर लाल, गुलाबी और बैगनी रंग के फूल लगते हैं। यदि आपको फूल पसंद है तो कॉसमॉस का पौधा अपने घर पर जरूर लगाएं।

मानसून कैसिया

मानसून कैसिया को हम सब सामान्यतौर पर अमलतास के रूप में जानते हैं। यह भी एक बहुत ही खूबसूरत पौधा है जिसे कुछ लोग गोल्डन फ्लावर भी कहते हैं। यह एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है जो तरह-तरह के जीवाणुओं से हमारी रक्षा करता है। मानसून के मौसम में कैसिया के पीले रंग के फूल हर किसी के मन को मोह लेते हैं। कैसिया को हमारे दक्षिण भारतीय राज्य केरल का राजकीय फूल होने का भी दर्जा प्राप्त है।

क्लियोम

क्लियोम एक बहुत ही खूबसूरत पौधा है जो कि क्लियर मेसी परिवार में आता है। क्लियोम को इस परिवार में फूल देने वाले पौधे की एक प्रजाति में रखा गया है, जिसे हम लोग मकड़ी के फूल कहते हैं। कुछ लोग इसी तरह इस पौधे को मकड़ी का पौधा कहकर भी सम्बोधित करते हैं। क्लियोम फूलों के गुच्छों वाला पौधा है, जिस पर रंग-बिरंगे फूल आते हैं। इस के पौधे को कुछ लोग सब्जी के साथ भी लगाते हैं, यह कीड़ो-मकोड़ों को दूर भगाता है।

जापानीज चीज वुड

जापानीज चीज वुड एक बहुत ही खूबसूरत पौधा होता है जिसे लोग अपने घर में रखना पसंद करते हैं। इस पौधे को अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है, जिसकी वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। घर में रखना अच्‍छा होता है। इसे अच्‍छे भाग्‍य का प्रतीक मानते हैं। गर्मी-सर्दी हर मौसम में यह पौधा हरा-भरा बना रहता है। इस पौधे को बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है। इन दिनों में 5-6 दिन में भी यदि आप इसे पानी देते हैं तो भी नहीं सूखेगा। आपके गार्डेन को हरा-भरा रखेगा।

कनेर प्लांट

कनेर का पौधा अपने रंग-बिरंगे फूलों के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा पौधा है जिस पर पीले, गुलाबी, लाल, बैंगनी, सफेद जैसे कई रंग के फूल लगते हैं। यह पौधा ज्यादातर राजस्थान में पाया जाता है। कनेर का फूल बहुत ही सुंदर और खुशबूदार होता है। इस पौधे को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है फिर भी लोग बरसात के मौसम में लगाना पसंद करते हैं।

फिकस माइक्रोकार्पा

Ficus Microcarpa
Home Gardening in Monsoon-Ficus Microcarpa

फिकस माइक्रोकार्पा एक ऐसा पौधा है जो दिखने में अच्छा लगने के साथ बहुत ही कम रख-रखाव मांगता है। इसे बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है और गर्मी के दिनों में भी हरा-भरा बना रहता है। इस पौधे में छोटे-छोटे फल भी लगते हैं, जिसे पक्षी भी खाना पसंद करते हैं। गर्मी के दिनों में जब पौधे सूखने लगते हैं उस समय भी यह पौधा बहुत अच्छे से फलता-फूलता है। इस पौधे को अपने घर अथवा बगीचे में जरूर लगाएं।

जेड प्‍लांट

जेड प्‍लांट एक ऐसा पौधा है जो आपको लगभग हर भारतीय घर में मिल जाएगा। यह एक ऐसा पौधा है जो सभी का फेवरेट होता है। इस पौधे को लोग अपने गार्डेन अथवा घर की बालकनी में साज-सज्जा के लिए लगाना पसंद करते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत लुक देता है। लेकिन यह बात हमेशा याद रखें कि यह एक आउटडोर पौधा है जो घर के बाहर लगाया जाता है। कुछ लोग जानकारी के अभाव में इस पौधे को अपने घर के अंदर रखने की भूल करते हैं। य‍ह एक ऐसा पौधा है जो धूप में अच्छा ग्रो करता है।

क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री एक ऐसा पौधा है जिसे हर कोई अपने घर पर लगाना पसंद करता है। यह देखने में बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत पौधा है जो लगभग आपको हर घर में देखने को मिल जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री से ज्‍यादा सुंदर पौधा कोई हो ही नहीं सकता है। यह पौधा पूरी तरह से सुरक्षा का प्रतीक माना गया है। यह पौधा घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी को नहीं आने देता है। इस पौधे को बहुत कम रख-रखाव की जरूरत पड़ती है। यह बहुत ही अच्छे से कम पानी के बावजूद ग्रो कर जाता है।

चमेली का पौधा

Jasmine Plant
Jasmine Plant

चमेली का पौधा भला किसने नहीं देखा होगा। यह लताओं की एक प्रजाति का एक ऐसा पौधा है जिस पर बहुत ही खूबसूरत फूल लगते हैं। यह पौधा अपने सफेद और खुशबूदार फूल के लिए जाना जाता है। यह हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है, यहां तक की मधुमक्खियों को भी। चमेली के पौधे कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ पर पीले या क्रीम रंग के फूल लगते हैं। चमेली के पौधे को आप बेहद ही आसानी से अपने घर पर लगा सकते हैं।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...