छत्तीसगढ़ पर्यटन

सावन में छत्तीसगढ़ का अनोखी छटा और मौसम

इस दौरान जमकर बारिश होती है, जिसकी वजह से चरो तरफ़ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। जितने भी झरने होते हैं वह अपने सबसे मनोहारी रूप में आ जाते हैं।

Chhattisgarh Hill Stations: मानसून में जब घूमने की बात की जाती है तो सबसे पहला नाम छत्तीसगढ़ का आता है। इसका सबसे पहला कारण होता है सावन का महीना जोकि अपनी धार्मिक मान्यता और होने वाली बरसात के लिए जाना जाता है। इस दौरान जमकर बारिश होती है, जिसकी वजह से चरो तरफ़ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। जितने भी झरने होते हैं वह अपने सबसे मनोहारी रूप में आ जाते हैं। कुछ इस तरह का माहौल बन जाता है जिसमें छत्तीसगढ़ का सबसे विविधतापूर्ण रूप दिखाई देता है। सावन का झूला, वहाँ की महिलायें, उनका मौसम के प्रति उत्साह, उमंग और आनंद का जो शमा बनता है, वह हर सलनी का मन मोह लेगा।

मैनपाट

Mainpat, Chattisgarh

मैनपाट छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह जगह इतना ख़ूबसूरत है कि लोग इसको ‘छोटा तिब्बत’ कहकर सम्बोधित करते हैं। समुद्र तल से लगभग 1100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। सावन के महीने में इस जगा पर आना इसलिए ख़ास होता है क्योंकि यह हिल स्टेशन आपको ट्रेकिंग का मौक़ा देता है। आप ट्रेकिंग के दौरान प्रकृति के अद्भुत दृश्यों से होकर गुज़रते हैं। अगर आप मानसून देखना चाहते हैं तो एक बार मैनपाट जरूर जाएं। 

गड़िया पर्वत

gadiya pahad

कांकेर जिले में स्थित गड़िया पर्वत एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस जगह पर आकर मौसम की जो छटा आपको देखने को मिलेगी वह आपको भावविभोर कर देगी। हर जगह हरे भर ख़ूबसूरत दृश्य और झरने, सावन को जो मज़ा इस जगह पर आकर आपको मिलेगा हमेशा हमेशा के लिए आपकी स्मृतियों में रह जाएगा। इस जगह पर आकर आप किला डोंगरी का भी दीदार कर सकते हैं। इस जगह पर बहने वाली दूध नदी के प्रति सैलानियों का जो आकर्षण है वह बहुत ही लाजवाब जान पड़ता है। 

चिरमिरी

Chirmiri

चिरमिरी देश की सबसे लोकप्रिय जगहों में शुमार है। इस जगह पर वैसे तो पूरे साल सैलनी आते हैं लेकिन बरसात में आने का जो मज़ा है वह बहुत ही ख़ास होता है। यह प्राकृतिक रूप से इतना ख़ूबसूरत है कि लोग इस जगह को छत्तीसगढ़ का स्वर्ग कहते हैं। चिरमिरी में आपको प्राकृतिक खूबसूरती के साथ साथ कई पुराने मंदिर भी मिलेंगे जहां पर आप अपनी आस्था को प्रदर्शित कर सकते हैं। इस जगह पर मौसम का जो मज़ा है, वह आपके कभी नहीं भूलने वाले अनुभवों में शामिल हो जाएगा। इस जगह पर कोयला भी ख़ूब होता है, चिरमिरी आने वाले सैलनी यहाँ स्थिति कोयले की खानों को देखने के लिए भी आते हैं।

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ घूमने वालों के लिए अंबिकापुर का एक बहुत ही विशिष्ट महत्व है। यह अपने यहाँ स्थित पर्यटक स्थलों और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ के घने ख़ूबसूरत जंगल पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। यहाँ की पहाड़ियाँ ख़ूबसूरती का अलहदा आयाम गढ़ती हैं। इस जगह पर आपको प्राकृतिक वातावरण मिलेगा, तरह तरह की जैव विविधता देखने को मिलेगी। तमोर पिंगला अभ्यारण्य भी अंबिकापुर में ही स्थित है जहां पर आप तरह-तरह के जीव जंतु देख सकते हैं। सेमरसोत वन्‍यजीव अभ्यारण में जाकर अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। इन दोनों ही जगहों पर आपको सावन का जो लुत्फ़ मिलेगा वह लाजवाब होगा। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...