Best Hill Stations In Maharashtra : बात कहीं घूमने जाने की आए और मन में हिल स्टेशन का नाम ना आए, ऐसा तो पॉसिबल ही नहीं है। स्पेशली गर्मियों में घूमने के लिए तो हिल स्टेशंस बेस्ट ऑप्शन होते हैं और अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो फिर तो यह सोने पर सुहागे जैसी बात है। क्योंकि महाराष्ट्र जैसे हिल स्टेशंस शायद ही किसी और जगह हों।
अगर भारत के नक्शे को ध्यान से देखा जाए तो पता लगेगा की महाराष्ट्र देश के सबसे ज्यादा गर्मी झेलने वाले राज्यों में से एक है। लेकिन प्रकृति के कमाल के कारण यहां आज भी ऐसी जगहें मौजूद हैं जो सालभर ठंडी का एहसास कराते हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं महाराष्ट्र के 8 सबसे शानदार हिल स्टेशंस के बारे में जो आज भी हैं लोगों की नजरों से दूर।
यह भी देखे-इंडिया के ये 7 खूबसूरत और अनोखे जंगल सफारी आपको कर देंगे रोमांचित
महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन : Best Hill Stations In Maharashtra

लोनावला
अगर लोनावला को हिल स्टेशंस का राजा कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज की पहली पसंद यह लोनावला हिल स्टेशन पर्यटकों के मन में एक अलग छाप छोड़ देता है जो उन्हें यहां बार बार आने को मजबूर करती है। साथ ही रास्ते में पड़ने वाला टाइगर पॉइंट, कोरिगाड किला भुशी बांध और कोंडाना की गुफाएँ इस ट्रिप को और जॉयफुल बनाते हैं।
जवाहर
जवाहर भी एक वर्थ सिइंग हिल स्टेशन है, यहां के मनोरम झरने और हरी-भरी पहाड़िया इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। सनसेट पॉइंट, खड़खड़ डैम और कलमन देवी झरना यहां के कुछ मुख्य टूरिस्ट प्लेस हैं।
महाबलेश्वर
प्रकृति की गोद में बसा यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र की जान कहा जाता है। यहां वो सब कुछ है जो गर्मी में राहत पाने के लिए हमें चाहिए होता है। बड़े-बड़े रिसोर्ट्स से लेकर छोटे-छोटे होटल्स को अपने अंदर समाए महाबलेश्वर हर तबके के व्यक्ति की पॉकेट का ख्याल रखता है।
यह भी देखे-घूमने जा रहे हैं तो बैग पैक करने के पहले जरूर पढ़े सेलिब्रिटीज़ के ये स्मार्ट ट्रैवलिंग टिप्स
माथेरान

ऑटोमोबाइल फ्री हिल स्टेशन होने के कारण यहां की सुंदरता और हरियाली तो देखना बिलकुल बनता है। अगर आपको माथेरान घूमना है तो यहां चलने वाली टॉय ट्रेन का लुत्फ उठाना आवश्यक है। इसके साथ ही सह्याद्रि पर्वतमाला पर ट्रेकिंग करना माथेरान की ट्रिप को और भी एक्साइटिंग बनाता है।
सावंतवाडी
महाराष्ट्र और गोवा के बॉर्डर पर स्थित यह छोटा सा हिल स्टेशन बेहद ही शानदार है। एक तरफ तटीय रेखा और दूसरी ओर सह्याद्रि की पहाड़ियों से घिरा होने के कारण साल के बारह महीने ठंडा ही रहता है। यहां की हरी-भरी हरियाली, शांतिपूर्ण झीलें और पुराने मंदिर आपको सांसारिकता से दूर कर वास्तविक सुख प्रदान करते हैं। मोती तलाओ झील और सावंतवाड़ी पैलेस यहां के कुछ मुख्य पर्यटन स्थल हैं।
इगतपुरी
यहां के गहरे हरे जंगल और राजसी पहाड़ियाँ इस स्थान को और भी रहस्यमई और आकर्षक बनाते हैं। यहां पर होने वाली कैंपिंग और राफ्टिंग बेहद ही इंटरेस्टिंग होते हैं। कैमल वैली, त्रिंगलवाड़ी किला और कलसूबाई चोटी यहां के कुछ मुख्य आकर्षण केंद्र हैं।
खंडाला और मालशेज घाट
कुछ ऐसे सुंदर हिल स्टेशंस हैं जिनसे आपको पहली नज़र में प्यार होना निश्चित है। यहां आप अनेकानेक पहाड़ियों, झरनों, डैम्स, ऐतिहासिक किले आदि आदि पर ट्रेकिंग, कैंपिंग, राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं और ढेरों पिक्चर्स के साथ अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
जाने का सबसे अच्छा समय
वैसे तो आप पुरे साल ही इन हिल स्टेशंस पर जाकर एन्जॉय कर सकते हैं, लेकिन फिर भी देखा जाए तो शहर की चमकती धुप और चिलचीलाती गर्मी से बचकर समर्स में यहां जाना सबसे अच्छा ऑप्शन है।
