green almonds in a white bowl
green almonds

Summary: हरे बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य को होगा फायदा

हरे बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बेमिसाल लाभ के बारे में-

Green Almonds Benefits: हरे बादाम मीठे बादाम के पेड़ का अपरिपक्व फल ( immature fruit) हैं। ये छोटे हरे रंग का फल कई तरह से स्वास्थ्य लाभों को प्रदान कर सकता है। हाल के कुछ अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि ये हमारी स्किन और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से हरे बादाम का सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। साथ ही यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है। हरे बादाम का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा हरे बादाम का सेवन शरीर की कई परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं हरे बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य की किन समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है?

फाइबर से भरपूर

photo showing fiber foods
Fiber Foods

हरे बादाम में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो कब्ज और आंत में होने वाली परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप रोजाना कच्चे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन को बेहतर करने में सुधार मिल सकती है। साथ ही यह पेट के जलन को भी दूर कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

हरे बादाम का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद गुण खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

हरे बादाम का सेवन करने से शरीर को भरपूर रूप से विटामिन ई प्राप्त होता है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत होता है, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

हार्ट के लिए हेल्दी

हरे बादाम में फ्लेवोनोइड्स मौजूद होता है, जो आपके शरीर के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स है। नियमित रूप से हरे बादाम का सेवन करने से हृदय संबंधी जटिलताओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

hands holding heart
Keeps the heart healthy

त्वचा के लिए है फायदेमंद

स्किन के स्वास्थ्य को बेहतप करने के लिए भी हरे बादाम काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं। साथ ही यह आपकी स्किन को ग्लोइंग और कोमल बनाता है।

बाल के लिए है औषधि

हरे बादाम को अपने आहार में शामिल करना आपके बालों के लिए बेस्ट हो सकता है। इससे बालों का विकास और बनावट को बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है, जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद साबित होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

इन दिनों अधिकतर लोग कमजोर इम्यूनिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसी स्थिति में हरे बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

हरा बादाम खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही हरे बादाम का सेवन करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...