An illustration of kidney, water, healthy diet and exercise
10 Golden rules for a healthy kidney

Summary: किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। गलत खानपान, कम पानी पीना और अस्वस्थ जीवनशैली किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Tips for Healthy Kidneys: किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को फिल्टर करने, शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और तरल संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन बदलती जीवनशैली, कम पानी पीना, अधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन किडनी की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि कुछ आसान आदतों को अपनाकर किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। सही खानपान और जीवनशैली से किडनी रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं फरीदाबाद स्थित एशियन हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. सागर गुप्ता से कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कौन से 10 गोल्डन रूल्स अपनाए जाने चाहिए। 

Woman drinking a glass of water
Drinking water is required to keep kidney healthy

दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना किडनी को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और किडनी स्टोन का खतरा भी कम होता है।

ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। जब शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो किडनी को उसे संतुलित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर किडनी खराब होने का बड़ा कारण बन सकता है। नियमित जांच और सही दवाओं से इसे नियंत्रित रखना जरूरी है।

डायबिटीज किडनी रोग का प्रमुख कारण है। अधिक शुगर के कारण किडनी की छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं प्रभावित होने लगती हैं, जिससे किडनी की फिल्टर करने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है। इसलिए शुगर लेवल को नियंत्रित रखना किडनी की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Variety of beans in a clear bowl, few tomatoes are also there
Healthy diet is essential for healthy kidney

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जब हम अपनी रोज़मर्रा की डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियां शामिल करते हैं, तो शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। ये तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ने देते।

रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करने से वजन नियंत्रित रहता है और किडनी से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। नियमित शारीरिक गतिविधि करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे किडनी तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। इससे किडनी अपना काम सही तरीके से कर पाती है और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया भी सुचारु रहती है।

पेनकिलर का बार-बार या बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। दर्द निवारक दवाएं शरीर में सूजन और दर्द को कम करने का काम करती हैं, लेकिन अधिक मात्रा में लेने से ये किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। इससे किडनी में रक्त प्रवाह कम हो सकता है, जिससे किडनी को अपना काम सही तरीके से करने में परेशानी हो सकती है।

धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। धूम्रपान करने से रक्त वाहिकाएं संकरी होने लगती हैं, जिससे शरीर में रक्त संचार प्रभावित होता है। जब किडनी तक पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुंचता, तो उसकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है।

यदि किसी व्यक्ति को डायबिटीज, हाई बीपी या किडनी रोग का पारिवारिक इतिहास है, तो समय-समय पर किडनी की जांच कराना जरूरी है।

अधिक वजन या मोटापा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...