इन 5 एक्टिविटीज़ से बच्चों का दिमाग होता है तेज़: Parenting Tips
Parenting Tips

तेज़ दिमाग के लिए बच्चों के साथ करें ये 5 एक्टिविटीज

बच्चों का दिमाग बड़ों से कहीं ज्यादा तेज़ और चीज़ों को जल्दी समझने वाला होता है। बच्चों का दिमाग तेज़ बांये रखने के लिए बहुत साड़ी एक्टिविटीज का सहारा किया जा सकता है।

Parenting Tips: इस बात में कोई दो राय नहीं की सीखने सोचने और समझने के मामले में बच्चों का दिमाग बड़ों से बेहतर काम करता है। बच्चे बहुत जल्दी चीज़ों को समझ कर उन पर प्रतिक्रया देना भी शुरू कर देते हैं। चीज़ें आसानी से याद हो जाना येगुणभी बच्चों में ही आसानी से देखा जा सकता है। हर माता पिता की चाहत होती है उनका बच्चा दिमाग का तेज़ और समझदार हो। लेकिन इस बात को लेकर बहुत से माता पिता बच्चों पर दबाव बनाते नज़र आते हैं।

आइये जानते हैं कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में जिनसे बच्चों का दिमाग तेज़ होता है और उनमें कॉग्‍नीटिव स्किल्स का विकास होता हैं।

योगा करे शारीरिक और मानसिक विकास

Parenting Tips
Parenting Tips-Yoga is good for kids

आजकल के दौर में बहुत से माता पिता बच्चों को योग सीखा रहे हैं। ये एक अच्छी पहल हैं। लेकिन इसके लिए भी ये जान लेना जरुरी हैं की किस उम्र तक के बच्चों को कसी तरह का योगासन करना चाहिए, इसके लिए आपको किसी प्रोफेशनल योग ट्रेनर से बात करनी चाहिए ताकि वो हमें ठीक सलाह दे सकें।

दिमागी विकास के लिए करवाएं दिमागी कसरत

Brain activities for kids
Parenting Tips-Brain activities for kids

बच्चों के साथ सवाल जवाब करें, पहेलियाँ हल करें, शब्दकोष भरें, शतरंज खेलें, इस तरह उन्हें काफी देर तक व्यस्त रखा जा सकता हैं और उनकी दिमागी कसरत भी हो जायेगी। जिस से उनके सोचने समझने की शक्ति बढ़ेगी। क्रॉसवर्ड पजल भी बच्चों के विकास के लिए अच्छी मेन्टल एक्सरसाइज हैं।

अलग-अलग भाषा सिखाएं

language classes
Parenting Tips-language classes

बच्चों की एक्टिवनेस का इस्तेमाल उनके दिमागी विकास के लिये करें। बच्चे की एनर्जी को सही तरह से काम में लाएं। इस तरह बच्चा बोरियत भी महसूस नहीं करेगा और उसका दिमाग भी एक्टिव रहेगा। एक से ज्यादा भाषा का ज्ञान होना आजकल के बच्चों के लिए बहुत जरुरी हैं। बच्चों को हिंदी और इंग्लिश के साथ साथ कुछ और अलग भाषाओं का भी ज्ञान दें। हमारी संस्कृति को सिखाने और समझाने के लिए आप चाहें तो बच्चे को संस्कृत सिखाएं या कोई अपनी पसंद की भाषा का चुनाव करें। हर तरह से अपने बच्चे को सपोर्ट करें।

संगीत सिखाएं

Music is the best therapy
Music is the best therapy

बच्चों का दिमाग तेज़ बनाये रखने के लिए उन्हें बचपन से ही संगीत सिखाएं। अक्सर हम सिर्फ पढ़ाई पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। पढ़ाई का महत्व अपनी जगह हैं और दूसरी चीज़ों का अपनी जगह। संगीत की धुन हमारे मस्तिष्क को तेज़ और मजबूत बनाती हैं। क्या कभी आपने गौर किया हैं नवजात बच्चों के लिए बाजार में मिलने वाले संगीतमय खिलौनों से कितनी प्यारी मधुर और धीमी संगीतमयी आवाज़ें आती हैं, जिन्हे सुन कर नवजात शिशु भी आराम महसूस करते हैं। अपने बच्चों को संगीत जरूर सिखाएं। इस तरह उनका दिमाग काफी मजबूत और तेज़ होगा।

नए शब्द सिखाएं

word puzzles
Parenting Tips-word puzzles

बच्चों के साथ क्रॉस वर्ड पजल खेलने  से उनका दिमागी विकास तेज़ी से होता हैं। बच्चा नए नए शब्द बनाना सीखता हैं इस तरह उसे शब्दों की स्पेलिंग भी याद हो जाती हैं और उसमे सोचने समझने की शक्ति भी बढ़ जाती हैं। वो अपना दिमाग लगाकर नए-नए शब्द बनाते हैं और इस खेल को खुश हो कर खेलते हैं। इस तरह वो मोबाइल टीवी आदि से दूरी भी बनाये रखतें हैं क्योंकि उन्हें इस तरह के खेल में मज़ा आने लगता हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...