कैसे, कितना और कब करें देसी घी का इस्तेमाल
देसी घी में स्किन के लिए सभी जरूरी पोषण तत्व होते हैं।
Ghee Benefits for Skin: आप अपनी स्किन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं, तो महंगे प्रोडक्ट खरीदने के लिए जेब ढीली करने की आदत छोड़ दीजिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपकी स्किन से जुड़ी मुश्किलों को किचन में रखा देसी घी ही सुधार सकता है। स्किन केयर में देसी घी कुछ ऐसा कमाल कर सकता है कि स्किन को किसी और ब्यूटी ट्रीटमेंट की जरूरत होगी ही नहीं। कैसे, कितना और कब, देसी घी के इस्तेमाल से जुड़े सारे सवालों के जवाब यह रहे-
बेस्ट मॉइश्चराइजर

देसी घी के आगे बड़े से बड़े ब्रांड वाले मॉइश्चराइजर भी फेल हो सकते हैं। देसी घी में फैटी एसिड होते हैं, जिस वजह से यह बेहतरीन मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसके चलते यह ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए बेस्ट प्रोडक्ट साबित हो सकता है।
स्किन के लिए सारे पोषण

देसी घी में स्किन के लिए सभी जरूरी पोषण तत्व होते हैं। इसमें विटामिन भी कई होते हैं जैसे विटामिन ए, डी, ई और के। ये विटामिन स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और इसे स्वस्थ्य रखते हैं। स्किन नेचुरल तरीके से अपने बेस्ट रूप में आ जाती है।
त्वचा में करें सुधार
देसी घी हर तरह की स्किन को सुधारने का काम करता है। इसकी एंटी इंफ्लेमेट्री खासियतें स्किन पर रेडनेस और रूखापन नहीं होने देती हैं, जिसकी वजह से स्किन पर खुजली नहीं होती है। स्किन बेहतर से बेहतर होती जाती है।
त्वचा को बनाए मुलायम

देसी घी से सिर्फ आपकी रोटियां ही मुलायम नहीं होती हैं बल्कि इससे आपकी त्वचा भी मुलायम हो सकती है। देसी घी को अगर चेहरे पर क्रीम की तरह लगाया जाए तो यह त्वचा को बेहद मुलायम बना देता है।
नहीं दिखेगा उम्र का असर

इस वक्त हर कोई एजिंग के इफेक्ट से बचना चाहता है। लेकिन त्वचा पर उम्र का असर न दिखे इसके लिए आपको कुछ खास करना होगा। खास करने के लिए बस किचन में जाइए और देसी घी का इस्तेमाल नियम से करने लगिए। दरअसल देसी घी में एंटीऑक्सिडेंट बहुत होते हैं जो फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचने में मदद करते हैं। यह समय से पहले एजिंग से भी बचाते हैं।
प्रदूषण से बचाए घी
यह स्किन पर सुरक्षात्मक कवच बना देते हैं जिसके चलते यूवी रेज, प्रदूषण और खराब मौसम से त्वचा बची रहती है। त्वचा पर गलत असर भी नहीं होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
देसी घी को इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है इसे मॉइश्चराइजर के तौर पर चेहरे पर लगाना और होंठों पर लिप बाम के तौर पर इस्तेमाल करना।
