winter skin care
winter skin care

Ghee for Skin: सर्दियों की शुष्क और ठंडी हवा का सबसे ज्यादा असर स्किन पर पड़ता है। यही कारण है कि सर्दियों में स्किल की एस्ट्रा केयर करनी पड़ती है। हवा में मॉइश्चर की कमी की वजह से स्किन, होंठ, हाथ-पैर ड्राई हो जाते हैं। स्किन में नमी बनाए रखने के लिए सर्दियां शुरू होते ही लोग महंगे-महंगे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना भी शुरू कर देते हैं। लेकिन मॉइश्चराइजर लगाने के कुछ देर बाद त्वचा फिर से वैसी ड्राई हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करने लिए बेहतरीन विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं बल्कि सर्दियों में हेल्दी स्किन का राज आपके रसोईघर में ही छिपा है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं देसी घी की। ड्राई त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए सर्दियों में घी सबसे बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। घी में हेल्दी फैट होता है, जिसे लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। घी ना सिर्फ ऊपर से बल्कि भीतर से आपकी त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है। सर्दियों में हम डाइट के रूप में तो घी को शामिल करते ही है, लेकिन अगर आप घी को लोशन के रूप में इस्तेमाल करते हैं तो इसका लंबे समय तक आपको फायदा मिलेगा। सर्दियों में अगर आप अपने शरीर के कुछ अंगों में घी लगाएंगे तो इसके जबरदस्त लाभ मिलेंगे। आइये जानते हैं शरीर पर देसी घी लगाने के फायदे।

नाभि पर डालें घी की बूंदे

Ghee for Skin-Ghee Benefits in winter
Ghee Benefits in winter

रात में सोने से पहले 2-3 बूंदे घी लेकर अपने नाभि में डालें और फिर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे स्किन की ड्रायनेस तो दूर होगी ही, साथ ही शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन भी होगा।
होंठ पर लगाएं घी

Lip Care in Winter
Lip Care in Winter

सर्दियों में लगभग सभी लोगों की समस्या होती है कि उनके होंठ फटते हैं या हर समय ड्राई रहते हैं। ऐसे में सर्दियों में घी एक बेहतरीन लिप केयर भी साबित हो सकता है। ड्राई या फटे होठों पर हल्के हाथों से देसी घी लगाने से रूखापन दूर होता है और होंठ मुलायम होते हैं। साथ ही होंठ पर घी लगाने से होंठ की डेड स्किन भी दूर हो जाती है।

तलवों पर लगाएं घी

ठंड के मौसम में एडी का फटना भी आम समस्या है। कभी-कभी एडी के साथ ही पूरा तलवा भी ड्राई हो जाता है। इसलिए सर्दियों में तलवों की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। आप रात में सोने से पहले तलवों पर हल्का गुनगुना किया घी लगाते हुए मसाज करें। इससे शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है, थकान दूर होती है, नींद अच्छी आती है और तलवे भी कोमल हो जाते हैं।

आंखों के आसपास लगाएं घी

eye care in winter
eye care in winter

लगातार टीवी देखने, फोन चलाने या लैपटॉप पर काम करने से आंखों में थकान महसूस होने लगती है। वहीं सर्दियों में तो आंख से आसपास के हिस्से ड्राई होकर बेजान दिखते हैं। ऐसे में आप रात में सोने से पहले देसी घी से आंखों के चारों ओर मसाज कर सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। इससे ना सिर्फ आंखों की थकान दूर होगी बल्कि यह डार्क सर्कल भी दूर करता है और ठंड में भी आंखों की नमी बनी रहती है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...