लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर करेंगी ये चीजें
लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
Low Blood Pressure Foods: आधुनिक समय में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका कारण गलत खानपान और गतिहीन जीवनशैली है। इन परेशानियों में लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी शामिल है। लो ब्लड प्रेशर की परेशानी महिलाओं को अधिक झेलना पड़ता है। आमतौर किसी स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 एमएमएचजी होना चाहिए। अगर ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से कम है, तो यह लो ब्लड प्रेशर की स्थिति हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं। मुख्य रूप से लो ब्लड प्रेशर की समस्याओं को कम करने के लिए आप अपने आहार में कई तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर की परेशानी दूर करने वाली चीजें
खाएं डार्क चॉकलेट

लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को घटाने के लिए आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल्स मौजूद होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यदि आप लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से डार्क चॉकलेट का सेवन करें। हालांकि, ध्यान रखें कि डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में ही सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होता है
अंडा का करें सेवन

लो ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए आप अंडों का सेवन कर सकते हैं। अंडे में न सिर्फ प्रोटीन की अधिकता होती है, बल्कि यह कई तरह के अन्य पोषक तत्व जैसे – फोलेट, आयरन इत्यादि से भरपूर होता है। ऐसे में यह आपकी लो बीपी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
पिएं कॉफी

लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने के लिए आप कॉफी का सेवन कर सकते हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन से ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे आपको तुरंत आराम भी महसूस होता है। मुख्य रूप से ब्लैक कॉफी लो ब्लड प्रेशर से ग्रसित रोगियों के लिए हेल्दी होता है। इससे हार्ट रेट को नॉर्मल करने में मदद मिलती है।
पनीर खाएं

अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपने आहार में पनीर को जरूर शामिल करें। इसे फ्राई करके इसमें थोड़ा सा काला नमक छिड़ककर खाएं। इससे लो ब्लड प्रेशर की परेशानी कम की जा सकती है। साथ ही पनीर प्रोटीन और फोलेट का अच्छा स्त्रोत है, जिससे लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है।
तुरंत पिएं नींबू पानी

ब्लड प्रेशर कम होने पर आप नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्याएं कंट्रोल की जा सकती है। इसके साथ ही दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा आप लस्सी, नारियल पानी और छाछ जैसी चीजों का सेवन करें। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल होती हैं।
लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
