जानिए साउथ की इन हसीनाओं के हेयर सीक्रेट: Celebrity Hair Secrets
Celebrity Hair Secrets

Celebrity Hair Secrets: स्क्रीन पर नजर आने वाली एक्ट्रेस अधिकतर लड़कियों की इंस्पिरेशन होती हैं। अमूमन लड़कियां उन हीरोइनों को देखकर उनके जैसी ही नजर आना चाहती हैं। फिर चाहे बात बॉलीवुड एक्ट्रेस की हो या फिर साउथ इंडियन एक्ट्रेस की। साउथ इंडियन एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी भी कम नहीं है। साईं पल्लवी से लेकर रश्मिका मंदाना तक को लोग बार-बार स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। लेकिन उनकी ब्यूटीफुल स्किन और सिल्की बालों के पीछ एक मुख्य वजह होती है उनका ब्यूटी रूटीन। दरअसल, ये एक्ट्रेस अपने ब्यूटी रूटीन के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करती है। चाहे बात उनकी हेल्थ की हो, स्किन की या फिर बालों की, वह अपना पूरा ख्याल रखती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस के हेयर केयर रूटीन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी लंबे व घने खूबसूरत बाल पा सकती हैं-

रश्मिका मंदाना का हेयर सीक्रेट

पुष्पा फिल्म की रिलीज के बाद रश्मिका नेशनल क्रश बन चुकी हैं। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। रश्मिका का हेयर केयर रूटीन बेहद सिंपल है और कोई भी लड़की बेहद आराम से इस हेयर केयर रूटीन को फॉलो कर सकती है। दरअसल, रश्मिका सप्ताह में एक बार बालों में ऑयल की मदद से मसाज करती हैं। इसके अलावा, वह हर दूसरे दिन बालों को शैम्पू व कंडीशन करती हैं। इतना ही नहीं, बालों को पर्याप्त पोषण मिल सके, इसलिए वे सप्ताह में एक बार हेयर मास्क भी जरूर लगाती हैं।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया बॉलीवुड और साउथ मूवीज दोनों में काम कर चुकी हैं। खासतौर से, बाहुबली में उनके काम को काफी सराहा गया। तमन्ना के हेल्दी हेयर के पीछे का राज यह है कि वह अपने बालों को केमिकल के संपर्क में कम से कम आने देती हैं। यहां तक कि वह बालों को क्लीन करने के लिए भी हानिकारक केमिकल बेस्ड शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करती हैं, बल्कि इसकी जगह वह हर्बल शैम्पू चुनती हैं। उनके हेयर क्लीनिंग शैम्पू में शिकाकाई, पपीता, आंवला जैसे हर्बल प्रोडक्ट शामिल होते हैं।

काजल अग्रवाल

काजल का नाम साउथ की बेहतरीन अदाकाराओं में लिया जाता है। काजल अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं और इसलिए उनके बाल इतने अच्छे है। काजल बालों को नरिश्ड करने के लिए हेयर स्पा करवाना पसंद करती हैं। यह उन्हें रिलैक्स्ड भी फील करवाता है। इतना ही नहीं, वह बालों में ऑयलिंग के साथ-साथ हॉट टॉवेल ट्रीटमेंट भी लेती हैं। इससे बालों को जो स्टीम मिलती है, उससे काफी लाभ होता है।

साई पल्लवी

स्क्रीन पर साई पल्लवी के कर्ली और लॉन्ग हेयर देखकर फैन्स की निगाहें अक्सर थम जाती हैं। साई अपने बालों का ख्याल रखने के लिए हर तीन दिन में बालों को वॉश करती हैं। इतना ही नहीं, उन्हें बालों में एलोवेरा जेल लगाना काफी अच्छा लगता है। वह सिर्फ बालों को ऊपर से ही पोषण प्रदान नहीं करती हैं, बल्कि भीतर से भी उनका ख्याल रखती हैं। अपनी डाइट में वह प्रोटीन रिच फूड का सेवन करती हैं और तनाव को खुद से दूर रखने की कोशिश करती हैं।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह के बाल काफी सिल्की व स्मूथ नजर आते हैं। इसके पीछे वजह है उनका होममेड हेयर मास्क। दरअसल, रकुल अपने बालों की केयर करने के लिए एग व्हाइट, दही और केले को मिक्स करके एक बेहतरीन मास्क बनाती हैं और फिर उसे अपने बालों पर अप्लाई करती हैं। इस मास्क के कारण उनके बालों को गहराई से पोषण मिलता है और वह देखने में काफी अच्छे लगते हैं।

अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी का हेयर सीक्रेट उनका ऑयल मसाज है। वह अपने बालों पर नेचुरल ऑयल जैसे आंवला और सरसों का तेल लगाना पसंद करती हैं। यह हेयर ऑयल मसाज उनके बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, इससे हेयर ग्रोथ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है और बालों को वॉल्यूम मिलती है।

श्रुति हासन

साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रुति हासन कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने बालों की केयर करती हैं। वह अपने लंबे बालों की केयर करने के लिए नारियल के तेल से मसाज करती हैं। इससे उनके बाल अधिक मजबूत व सिल्की बनते हैं। इतना ही नहीं, वह हर तीन महीने में अपने बालों को ट्रिम करवाती हैं, जिससे उन्हें स्पिल्ट एंड्स व हेयर ब्रेकेज की समस्या नहीं होती है। हेयर ट्रिमिंग करवाने से बालों का डैमेज होना भी काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही साथ, इससे हेयर ग्रोथ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है और बाल अधिक स्पीड से बढ़ते हैं।

नयनतारा

नयनतारा भी श्रुति हासन की तरह ही अपने बालों में नारियल का तेल लगाती हैं, जिससे उनके बाल अधिक मजबूत व सिल्की नजर आएं। नारियल तेल उनके बालों को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ नमी को लॉक करने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं, इससे बालों की फ्रिजीनेस कम होती है और बाल जल्दी से टूटते नहीं हैं। इतना ही नहीं, वह अपने बालों की बेहतर देख-रेख के लिए सिर्फ नेचुरल प्रोडक्ट्स पर ही भरोसा करती हैं। जिसके कारण उनके बाल अधिक स्मूथ दिखाई देते हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...