बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही सुर्खियों में शुमार रहती है। पीसी ने अपने करियर की शुरुआत 20’s में तमिल मूवी से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा फिल्म “ऐतराज” से। प्रियंका अपने शुरूआती करियर से ही काफी पॉपुलर रही है और उन्होंने अभी तक इंडस्ट्री को कई बेहतरीन मूवीज दी है। प्रियंका चोपड़ा आज के समय में इंटरनेशनल फैशन आइकन हैं। प्रियंका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी काम कर चुकी है और वहां भी उन्होंने सफलता ही पाई।
देसी गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनके फैन्स केवल इंडियन ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के लोग भी है। वहीं उनके फैंस उनके ब्यूटी सीक्रेट को जानना चाहते हैं। जिसके चलते आज हम आपके लिए प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी सीक्रेट्स रिवील करने जा रहे है। स्किन के साथ साथ आज हम आपके साथ पीसी के हेयर का सीक्रेट भी बताएंगे, इन सीक्रेट्स को आप भी अपना सकती है। तो चलिए जानते है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन का ध्यान कैसे रखती हैं और उनके खूबसूरत बालों का क्या राज हैं:
View this post on Instagram
नारियल पानी का सेवन
विशेषज्ञों का भी मानना है कि, नारियल पानी हमारे शरीर और स्किन के लिए बहुत अच्छा है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ग्लोइंग स्किन का राज है नारियल पानी। देसी गर्ल दिन में कम से कम एक बार तो नारियल पानी जरुर पीती हैं। नारियल पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती हैं। नारियल पानी के अलावा वह दिनभर में काफी पानी पीती हैं। एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि, हमे दिनभर में कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। बॉलीवुड की हर एक एक्ट्रेस इस बात पर भरोसा करती है और ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करती है।
View this post on Instagram
पीसी स्पेशल फेस पैक
आपको बता दें कि, ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेस घरेलु नुस्खों पर भरोसा रखती है और उपयोग करती है ,साथ ही, प्रियंका चोपड़ा भी देसी नुस्खों पर विश्वास करती है। पीसी घरेलू फेस पैक से अपनी स्किन का ध्यान रखती है। प्रियंका चोपड़ा कुछ इस तरह फेस पैक बनाती है: 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही, थोड़ी सी हल्दी और चंदना पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में पानी की जगह पीसी दूध मिलाती हैं। इस पेस्ट को प्रियंका चोपड़ा अपने चेहरे पर लगाती हैं। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने ये घरेलू नुस्खा शेयर कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
हेयर केयर
प्रियंका चोपड़ा स्किन के साथ साथ अपने बालों का भी बहुत ध्यान रखती हैं। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह हफ्ते में दो बार नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। गौरतलब है कि, एक अभिनेत्री होने की वजह से प्रियंका को रोज रोज नए हेयर स्टाइल बनाना होता हैं। हेयर बनाने के दौरान बालों प्रेसिंग, ड्रायर और हेयर स्प्रे के साथ कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता हैं। ऐसे में बाल डैमेज हो जाते हैं। प्रियंका अपने बालों की केयर के लिए नारियल तेल और घरेलू हेयर मास्क का यूज करती हैं। आप भी प्रियंका के इस रूटीन को अपनाकर अपने बालों को स्वस्थ्य बना सकते है।
View this post on Instagram
बॉडी लोशन का इस्तेमाल
आपको बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नहाते समय बॉडी लोशन के साथ ऑर्गन ऑयल का यूज करती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं और ऑर्गन ऑयल का इस्तेमाल करने से बॉडी कोमल हो जाती है। फेशियल के बाद चाहती हैं ग्लो तो भूलकर भी ना करें ये काम योग प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन के साथ साथ अपनी बॉडी का भी काफी ध्यान रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बॉडी, डाइट, हेयर हर चीज का बहुत ख्याल रखती है और साथ ही सलाह देती है की सभी को अपना बहुत ध्यान रखना चाहिए। प्रियंका की रूटीन बहुत ही सिंपल है आप भी इस रूटीन को फॉलो कर सकती है।
View this post on Instagram
योग
प्रियंका अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए योग करती हैं। योग के साथ साथ प्रियंका जिम भी करती हैं। योग से न सिर्फ बॉडी फिट होती है बल्कि योग आपकी स्किन को भी ग्लोइंग करता है। योग और ध्यान सभी को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। यह शरीर के साथ साथ आपकी स्किन को भी हैल्दी रखता है। प्रियंका के अलावा बॉलीवुड की हर अभिनेत्री ने अपनी दिनचर्या में योग को शामिल किया है।
