Wrist Pain Exercises: ऑफिस की डेड लाइन हो या वर्क प्रेशर हर काम के लिए टाइपिंग स्पीड की जरूरत होती है। ऐसे में अगर टाइपिंग की स्पीड बढ़ाई जाए, तो हाथों में दर्द होना तो लाजमी है। लगातार घंटों टाइपिंग की वजह से हाथों में दर्द की समस्या आजकल काफी आम है। बहुत से लोगों को इससे गुजरना पड़ता है। इसकी वजह से सबसे ज्यादा दर्द कलाई में होता है।
अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए, तो आप कारपल टनल सिंड्रोम का भी शिकार हो सकते हैं। ये सिंड्रोल कलाई की नशों पर पड़ने वाले दर्द के कारण होता है। अगर आप भी घंटों तक टाइपिंग में लगे रहते हैं और आपकी भी कलाई में दर्द होने लगता है, तो आपको हमारे बताएं कुछ उपायों को आजमाना चाहिए। आइए जानते हैं कलाई के दर्द को कम करने के उपायों के बारे में।
एक्सरसाइज नंबर-1
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी कलाई को नीचे की ओर करें और मुट्ठी बनाएं। अपनी अपनी कोहनी को कमर के पास लाते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं। इसी पोजीशन में हाथ को रखें हुए ऊपर की ओर करके पुश-अप करें। ऐसा लगभग 10 बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी मसल्स मजबूत होगी। इसके लिए आप कोहनी पर एक हेयरबैंड को फसाकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
बॉल से करें एक्सरसाइज

आप एक बॉल की मदद से भी आसानी से अपनी कलाई के दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए अपनी सभी उंगलियों की मदद से एक रबड़ बॉल को कसकर दबाएं। इससे आपकी मसल्स पर जोर पड़ेगा औऱ आपको कलाई के दर्द से आराम मिलेगा। बॉल को हाथों की मदद से कम से कम 10 बार दबाएं।
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की लें मदद
दर्द से राहत पाने के लिए आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की भी मदद ले सकते हैं। हाथ को सभी दिशाओं में स्ट्रेच करें। इसके साथ ही अपनी उंगलियों को भी स्ट्रेच करें।
प्रार्थना मुद्रा से मिलेगा आराम

इस एक्सरसाइज को करने के लिए हाथों को नमस्कार की मुद्रा में रखें। अपने दोनों हाथों पर प्रेशर देने की कोशिश करें। इस तरह से लगभग 10 मिनट अभ्यास करें। इससे आपको कलाई के दर्द से आराम मिल सकता है।
थम्ब टच एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी हथेलियों को सामने की ओर लाएं और अपने अंगूठे को बाहर की तरफ निकालें। अब अपने अंगूठे से अपनी हर उंगली को छूने की कोशिश करें। इससे आपको नसों में खींचाव महसूस होगा। इस एक्सरसाइज को आपको दोनों हाथों से 5-5 बार दोहराना है।
हैंड पंपिंग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से आपके हाथों को काफी राहत मिलेगी। इससे आपकी हथेली काफी रिलैक्स होगी। इस एक्सरसाइज को करने के लिए हथेलियों को कंधो पर रखें। अब अपने हाथों को बाहर की तरह स्ट्रेच करें। इसे शुरू में धीरे-धीरे करें। इसके बाद इसे 20 बार करें।
इन तरीकों से आपको भी कलाई के दर्द से आराम मिल सकता है। जब भी आपको टाइपिंग करते हुए तेज दर्द का अहसास हो, तब-तब आप इसे बैठे-बैठे कर सकते हैं।
